Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : सांसारिक सुख व मान वृद्धि… पढ़िये क्या कहता है… आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsराशिफल

HOROSCOPE : सांसारिक सुख व मान वृद्धि… पढ़िये क्या कहता है… आज का राशिफल

Desk
Last updated: 2021/04/23 at 8:16 AM
Desk
Share
5 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक – 23/04/2021

मेष : आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। वैवाहिक जीवन भी आज आनंददायक बीतेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल से रात्रि तक पत्नी व बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। घूमने-फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

- Advertisement -
Ad image

वृषभ : राशि का स्वामी शुक्र द्वादश राज्य त्रिकोण भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि कारक है। किसी बहुप्रतिक्षित शुभ परिणाम के आने से मन प्रसन्‍न होगा। रात्रि का समय क‍िसी प्रियजन के साथ हास्य-विनोद में व्यतीत होगा। इससे आप थोड़ा रिलैक्‍स महसूस करेंगे। व्‍यापार में क‍िसी नई शुरुआत के ल‍िए वक्‍त सही है ।

- Advertisement -

मिथुन : आज आप जो भी काम करेंगे वह आसानी से बनता चला जाएगा। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि आज व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। आज जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें।

- Advertisement -

कर्क : आज आपके पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। पर‍िवार के साथ आज का द‍िन हंसी-खुशी के साथ बीतेगा। दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। इसल‍िए ज‍ितना हो सके जरूरतमंदों की मदद करें। सायंकाल में किसी विद्वान प्रशासक से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह : सांसारिक सुख भोग, सम्मान वृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग तो चल ही रहा है। साथ ही नई खोजों में भी रूचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा, घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। शाम के समय हर्षदायक समाचार मिलेगा।

कन्या : आज आप किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। काम के भार का भी कुछ ज्यादा ही अनुभव करेंगे। अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। घर में भी समझदारी से वातावरण हल्का-फुल्का बनाये रखें। इससे आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

तुला : आज का दिन म‍िश्रित लाभ वाला है। इसल‍िए क‍िसी भी मामले में फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। आज व्यक्तिगत मतभेदों को व्यावसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है।

वृश्चिक : आज का दिन विशेष व्यस्त एवं तनाव मुक्त रहेगा। आपकी राशि से तृतीय शनि योग बना हुआ है। अतः विवेक से काम लें- निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी न्यून रहेगा अतः खानपान में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं।

धनु : आज आपके विरोधी परास्त होंगे। साथ ही आपका पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। राजनैतिक सहयोग भी मिलेगा। लेक‍िन वाणी पर संयम रखें। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। अन्‍यथा आज आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यंत प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मकर : आज का दिन प्रभाव प्रताप का बढ़ाने वाला है। अष्टम आयु भाव में चंद्र भूमि, ज़मीन-जायदाद के कार्यों से अकल्पित लाभ कारक है। श्रेष्ठ पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा। क‍िसी पुरानी महिला मित्र से अचानक हुई मुलाकात से भी धन लाभ का योग बन रहा है।

कुंभ : आपकी राशि का स्वामी शनि, मकर राशि का होकर द्वादश भाव में विराजमान है। चंद्रमा आज सप्तम घर में आय के नए स्रोत विकसित करेगा। शत्रु व प्रतिद्वन्दी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। समय का लाभ उठाएं। आज आपको अपनी उत्तम कार्यशैली व मृदु व्यवहार से लाभ मिलेगा।

मीन : राशि का स्वामी देवगुरु पिछले कई दिनों से कुंभ राशि का होकर द्वादश भाव में चल रहा है। चंद्रमा भी आज षष्ठम घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा। आज किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में 12345 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि , 14075 स्वस्थ भी हुए... जानिए ज़िलों का क्या है हाल CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ नहीं थम रही कोरोना की रफ़्तार, प्रदेश में मिले 16750 नए मामले, 15 हज़ार से अधिक ठीक हुए
Next Article छग में LOCK DOWN पर कांग्रेस प्रवक्ता का BREAKING NEWS : राजधानी में LOCK DOWN बढ़ेगा..! या शुरू होगी UNLOCK की प्रक्रिया… आज फैसला संभावित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rashifal 30 June: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान!
Grand News राशिफल June 30, 2025
bollywood News : बाबू राव की धमाकेदार वापसी! ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद खत्म, अक्षय-परेश फिर साथ
bollywood Grand News मनोरंजन June 29, 2025
CG NEWS: रायपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 300 मरीजों ने लिया लाभ — गजानन सेवा केंद्र खोलने की घोषणा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दुर्ग में ‘संविधान बचाओ सभा’, भूपेश बघेल बोले- देश में लोकतंत्र और संविधान पर खतरा
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?