Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दूल्हे ने कराया कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट सामने आने पर…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona CasesGrand Newsजगदलपुरबस्तर

दूल्हे ने कराया कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट सामने आने पर…

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/04/24 at 9:58 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

बस्तर। विवाह हर किसी व्यक्ति के लिए एक बेहद अहम पल होता है। विवाह का पवित्र बंधन एक स्त्री और पुरुष के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है जहां वे निजी बंधन में बंधकर एक नए जीवन की शुरुआत करते हैं। हर युवक की ख्वाहिश होती है की अपने विवाह के दिन वो ढोल बाजे और ढेर सारे बारातियों के संग अपनी दुल्हन को ब्याहने जाए। किंतु अगर विवाह लॉकडाउन के दौरान करनी हो तो इसमें उतना उत्साह नहीं रह जाता। पर फिर भी कुछ युवक ऐसे होते है जो अपनी निजी जीवन से बढ़कर सामाजिक जीवन को महत्व देते है। शादी बारात के उत्साह से अधिक वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को मानते है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बस्तर जिले के ग्राम बोरपदर के निवासी श्री चैन सिंह ठाकुर ने आज व्यक्तिगत तौर पर ही नही अपितु सामाजिक दृष्टिकोण से भी मिसाल कायम की है। दूल्हा बनकर अपनी दुल्हन को ब्याहने सुकमा जिले के ग्राम कुमाकोलेंग आ रहे श्री चैन ने मंडप की ओर प्रस्थान करने से पहले अपना और अपने परिजनों सभी का कोरोना जांच करवाने को प्राथमिकता दी। शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले उन्होंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा की पहले सामाजिक जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है, इस कठिन दौर में हमे जरूरत है की लापरवाही करके समाज के लिए उलझन या समस्या पैदा करने के बजाय अपनी जिम्मेदारी समझे और कोरोना जांच करवाए। शासन प्रशासन को कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपना योगदान दे। उन्होंने गांव जाने के पहले सुकमा जिले के तोंगपाल जांच नाके में स्वत: कोविड जांच कराया और साथ में सारे बारातियों को भी कोविड टेस्ट कराने को कहा।

- Advertisement -

निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर ने की दूल्हे की तारीफ मौके पर पहुंचे कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने दूल्हे श्री चैन सिंह ठाकुर की खूब प्रशंसा की। जिले में प्रभावशाली लॉकडाउन का जायजा लेने श्री नंदनवार तोंगपाल जांच नाका का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कोविड जांच स्थल पर पहुँचे दुल्हे को कोविड टेस्ट कराते हुए देखकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा की हमे ऐसे युवाओं की जरूरत है जो समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते है। कलेक्टर ने कहा कि सभी अगर इसी तरह जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी समझे तो कोरोना संक्रमण को जल्द से जल्द खत्म किया जा सकता है। आज श्री चैन सिंह ठाकुर ने समाज को एक अनुकरणीय संदेश दिया है की अभी के इस विषम परिस्थिति में हमे चाहिए की हम पूरी तत्परता से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और कोरोना के प्रति सजग, सचेत होकर संक्रमण की रोकथाम में शासन प्रशासन का सहयोग करें।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article इधर मुख्यमंत्री की पत्नी की PAINFUL : खरोंच-खरोंच आखिर निकाल लिया खून… घाव बन गया अब नासूर
Next Article CG BIG ब्रेकिंग : SI किडनेप अपडेट : नक्सलियों ने उप निरीक्षक की कर दी हत्या… शव बरामद… 4 दिन पहले हुआ था अपहरण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
04 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी
Grand News राशिफल June 4, 2025
IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
Breaking News Cricket Exclusive Grand News खेल देश June 3, 2025
CG NEWS: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, 09 वाहन जब्त बकली एवं राजिम क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 3, 2025
Reliance Infrastructure:अनिल अंबानी की कंपनी गोला-बारूद बनाने के लिए स्थापित होगी नई इकाई, सरकार से मिल सकता है करोड़ का ऑर्डर 
Business Exclusive Grand News Mumbai NATIONAL अंतराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ देश महाराष्ट्र June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?