Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS :अब पार्षद व एल्डरमैन निधि… का संक्रमण रोकथाम के लिए… होगा उपयोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

BIG NEWS :अब पार्षद व एल्डरमैन निधि… का संक्रमण रोकथाम के लिए… होगा उपयोग

Desk
Last updated: 2021/04/25 at 10:29 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश के भिलाई, रिसाली और बीरगांव को छोड़कर सभी नगर पालिक निगमों में कोविड 19 के तीव्र प्रसार के रोकथाम और जन सामान्य को राहत पहुचाने के उद्देश्य से सुसंगत उपकरण, आवश्यक उपाय एवं सामग्री क्रय करने हेतु पार्षद/एल्डरमैन निधि का व्यय करने की अनुमति प्रदान की है। मंत्री डॉ.डहरिया की इस पहल से नगर निगम के वार्डों में कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने बताया कि कोविड 19 संक्रमण को रोकने और मरीजों के समुचित उपचार की दिशा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रभावी कदम उठाया जा रहा है। उनके द्वारा लगातार जमीनी स्तर पर अधिकारियों के साथ संपर्क बनाकर समीक्षा की जा रही है। अस्पतालों में ऑक्सीजन के साथ वेंटीलेटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। चूंकि इस समय महामारी का प्रकोप बहुत ज्यादा है, ऐसे में शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर पार्षद/ एल्डरमैन भी निरन्तर सक्रिय होकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

पार्षदों/ एल्डरमैन को वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए निधि का उपयोग कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए सुसंगत उपकरण एवं अन्य सामग्री क्रय करने की अनुमति प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा निकाय क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई सहित सेनेटाइजेशन का कार्य भी लगातार चल रहा है। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के अंतर्गत स्वच्छता कर्मचारी भी लॉकडाउन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

मंत्री डॉ.डहरिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्रों में कोरोना रोकथाम के व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व में नगर पालिक निगम को महापौर निधि से 50 लाख रुपए तक व्यय करने की अनुमति प्रदान की गई है। इस संबंध में निगम आयुक्तों को स्वीकृति पत्र प्रेषित कर दिया गया है और कोरोना के रोकथाम, जरूरी उपकरण तथा अतिआवश्यक सामग्री क्रय करने की अनुमति पहले दी गई है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नही रहे अभिनेता अनिल कपूर अभिनेत्री के पिता के निधन के बाद, सदमे में एक्ट्रेस ने उठाया ये बाद कदम…
Next Article CORONA in INDIA : भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने मचाया कोहराम… एक ही दिन में 2761 मौतें… लगभग 3 लाख 50 हजार नए मरीजों की पुष्टि…
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: रोजगार मेले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, दी शुभकामनाएं
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 12, 2025
CG NEWS: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 16 हज़ार संविदा स्वास्थ्य कर्मी रहँगे हड़ताल पर ,प्रदेश अध्यक्ष ने जनता से इसके लिए जताया खेद, जिम्मेदार ठहराया छत्तीसगढ़ के शासन एवं प्रशासन को
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 12, 2025
बिग ब्रेकिंग | कांच टूटता… रात के सन्नाटे में गूंजे पत्थरों की मार: आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला, बाल-बाल बचे जनसेवक!
Grand News July 12, 2025
CG NEWS: कोरिया जिला: प्रधानमंत्री आवास योजना में रच रहा है सफलता की नई इबारत!
Grand News कोरिया छत्तीसगढ़ July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?