Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोरोना मरीजों के अस्पताल में लगी आग, 82 लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कोरोना मरीजों के अस्पताल में लगी आग, 82 लोगों की मौत

GrandNews
Last updated: 2021/04/25 at 6:06 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

बगदादः कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे बगदाद के एक अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से आग लगने के कारण शनिवार देर रात 82 लोगों की मौत हो गई व 110 लोग घायल हो गए । अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और इब्न अल-खातिब अस्पताल से मरीजों को बाहर निकाला। इस अस्पताल के आईसीयू में कोविड-19 के गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा था।

घटनास्थल पर मौजूद डॉ. सबा अल-कुजै ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि कितने लोग मारे गए हैं, अस्पताल में कई जगह जले हुए शव हैं।” चिकित्सा और सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार 82 लोगों के मारे जाने के अलावा कम से कम दर्जनों लोग घायल हैं। ईराकी अधिकारियों ने हताहतों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है।

- Advertisement -
Ad image

अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि आग लगने के वक्त अस्पताल में कम से कम 120 से अधिक मरीज मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आग ऑक्सीजन सिलेंडर के फटने से लगी। ईराक में कोविड-19 के रोज 8,000 से अधिक नए मामले आ रहे हैं। सरकार लोगों से टीका लगवाने का अनुरोध कर रही है लेकिन देश की स्वास्थ्य व्यवस्था और टीकों पर भरोसा न होने के कारण लोग आगे नहीं आ रहे हैं।

- Advertisement -

इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-खदीमी ने राजधानी बगदाद में कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच होने तक अस्पताल प्रमुख को हिरासत में रखे जाने के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक श्री अल-खदीमी ने हादसे के कारणों की जांच तत्काल शुरू किये जाने के आदेश दिये हैं। बयान में कहा गया है कि जांच पूरी होने तक अस्पताल प्रमुख और सुरक्षा सेवा निदेशक तथा उपकरणों की देखरेख करने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को हिरासत में रहेंगे। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से 24 घंटे में मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। इराक में संयुक्त राष्ट्र की दूत जेनिन हेनिस प्लेसकार्ट ने घटना पर दुख व्यक्त किया और अस्पतालों में अधिक सुरक्षा उपाय करने का आह्वान किया।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : देश की राजधानी में ऑक्सीजन की किल्लत पर संकटमोचक बनेगा छत्तीसगढ़, 70 मैट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन की होगी सप्लाई
Next Article राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह की फोटो के साथ छेड़छाड़, भाजपा कार्यकर्ता शिकायत करने पहुंचे थाने
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

IAS ARRESTED: ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक घोटाला, IAS अफ़सर धीमन चकमा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से ₹47 लाख कैश बरामद
NATIONAL ओडिशा देश June 9, 2025
CG NEWS: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹17,935 की नगदी जब्त
CG NEWS: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹17,935 की नगदी जब्त
छत्तीसगढ़ सक्ती June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की शुरुआत, मंत्रिमंडल के साथ किए विभिन्न आसन
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की शुरुआत, मंत्रिमंडल के साथ किए विभिन्न आसन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
INDORE COUPLE CASE: प्यार नहीं, प्लान था कत्ल का... मेघालय में हनीमून के बहाने पति की कराई हत्या, सोनम के साथ 3 और गिरफ्तार
INDORE COUPLE CASE: प्यार नहीं, प्लान था कत्ल का… मेघालय में हनीमून के बहाने पति की कराई हत्या, सोनम के साथ 3 और गिरफ्तार
Breaking News NATIONAL देश मध्य प्रदेश June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?