Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : मिलेंगे शुभ संदेश… और अपनों का सहयोग… पढ़िये राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
राशिफल

HOROSCOPE : मिलेंगे शुभ संदेश… और अपनों का सहयोग… पढ़िये राशिफल

Desk
Last updated: 2021/04/26 at 8:03 AM
Desk
Share
5 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक – 26/04/2021

मेष : सप्ताह के पहले दिन व्यापार की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। काफी दिनों से बंद पड़ा माल बिकने में अचानक तेजी आएगी। दाम्पत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव करेंगे। शुभ संदेश मिलने से उत्साह बना रहेगा और घर के जरूरी कार्य पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

- Advertisement -
Ad image

वृषभ : रोजगार से जुड़े जातक भविष्य के प्रति चिंतित नजर आ सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती है, इसके लिए बड़े लोगों से मेल-मुलाकात होगी। पराक्रम के कार्य और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। आर्थिक रूप से स्थितियां कुछ तनाव प्रद हो सकती हैं।

- Advertisement -

मिथुन : आज आपका मन थोड़ा उदासीन हो सकता है। कार्य व्यवसाय के कारण परिजनों को समय नही दे सकेंगे, इस कारण मन दुखी होगा। दिन के आरंभ से ही किसी महत्तवपूर्ण कार्य के सिलसिले से व्यस्त हो जाएंगे, आकस्मिक यात्रा भी हो सकती है। व्यापारिक भागदौड़ का फल दोपहर बाद मन को तसल्ली देगा।

- Advertisement -

कर्क : कार्यक्षेत्र के लिए आज लाभकारी समय है, युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। कड़ी मेहनत के बाद जटिलताएं खत्म होंगी। लेकिन अति उत्साह और जोश से कार्य बिगड़ सकता है, इसका ध्यान रखें। शुभ संदेश मिलेगा व पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों अथवा संतान पक्ष के कारण परेशानी हो सकती है।

सिंह : आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। छात्रों को अधिक एकाग्रता के साथ अध्ययन करने की आवश्यकता पड़ेगी। घर-परिवार की समस्याओं का समाधान धैर्य के साथ ढूंढने में सफल होंगे। किसी से अनबन के कारण व्यवहार में परिवर्तन करना होगा। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है और आर्थिक लेन देन में भी सावधानी बरतें।

कन्या : आज का दिन घरेलू उलझनों को छोड़ अन्य विषयों में विजय दिलाने वाला रहेगा। घर में किसी सदस्य के कारण सामाजिक सम्मान में कमी आने की आशंका बन रही है। प्रियजनो से भेंट होगी और व्यय की पूर्ति होगी। धर्म कर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी लेकिन दैनिक पूजा पाठ व्यावहारिकता के लिए करेंगे।

तुला : कार्यक्षेत्र पर आज कम समय मे आशाजनक लाभ मिल सकता है लेकिन इसके लिए मन को मनोरंजन पर्यटन से हटा काम पर लगाना पड़ेगा। दौड़ भाग और परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव प्राप्त होंगे।

वृश्चिक : आज के दिन आपका स्वभाव अत्यंत जिद्दीपन रहेगा, आप अपनी बात को मनवाकर ही दम लेंगे। घर के सदस्यों के प्रति व्यवहार में कटुता हो सकती लेकिन विरोधियों के प्रति नरमी दिखाएंगे। कार्यक्षेत्र अथवा सामाजिक स्तर पर इस वजह से हानि भी हो सकती है। व्यवसायियों को क्षेत्रीय कार्य की तुलना में विदेश अथवा बाहरी कार्यों से लाभ की संभावना अधिक है।

धनु : कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। घर में किसी वस्तु की खरीद के लिए, बड़े बुजुर्गों से मतभेद हो सकते हैं। यात्रा से बचें अन्यथा धन व्यय के साथ सेहत भी खराब हो सकती है। व्यापार में समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा।

मकर : आज के दिन आपके विचार कई दिनों बाद अन्य लोगो से मेल खाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपके व्यक्तित्व पर निखार आएगा। व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण सौदों में सफलता मिलेगी। विदेश संबंधित व्यापार में भी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा।

कुंभ : नौकरी पेशा वाले जातकों के लिए दिन व्यवसायी वर्ग की तुलना में अधिक आनंद दायक रहेगा। दिनभर आराम के साथ मनोरंजन के अवसर भी सुलभ होंगे लेकिन मन किसी कारण से भयभीत भी रहेगा। व्यवसायी वर्ग दोपहर तक कारोबारी की माथापच्ची में रहेंगे। किसी अधूरे कार्य को पूर्ण करने के बाद काम करने का मन नहीं करेगा।

मीन : व्यापार में किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत कर सकते हैं, इसमें पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। घर में निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। रिश्तेदारों से संबंधों में सुधार आएगा और लव लाइफ में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी और बचत के धन का विकास होगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में आज मिले 15,804 नए कोरोना मरीज़, मौत भी 200 से कम, इन ज़िलों को सतर्क रहने की जरूरत CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में रविवार को मिले 12,666 नए मरीज़, 11,223 स्वस्थ हुए… राजधानी के लिए बड़ी राहत की खबर
Next Article बिग न्यूज़ : सरकार ने सोशल मीडिया से हटवाए 100 पोस्ट… कहा- कोरोना वायरस पर दे रहे थे गलत जानकारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?