Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Ramayan बनी सऊदी अरब में पाठ्यक्रम का हिस्सा, लक्ष्मण सुनील लहरी ने कहा- हिंदुस्तानियों के लिए…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

Ramayan बनी सऊदी अरब में पाठ्यक्रम का हिस्सा, लक्ष्मण सुनील लहरी ने कहा- हिंदुस्तानियों के लिए…

GrandNews
Last updated: 2021/04/27 at 3:58 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

रामायण ना सिर्फ़ भारत बल्कि दुनियाभर के लोगों के लिए एक ऐसा धार्मिक ग्रंथ है, जिसने कर्तव्य पालन, मान-मर्यादाओं और अनुशासन का पाठ पढ़ाया है। रामायण की लोकप्रियता दुनिया के कई मुल्कों में पहुंची हुई है। पिछले दिनों ख़बर आयी थी कि सऊदी अरब ने रामायण को अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया है। इस ख़बर से उत्साहित रामायण धारावाहिक के लक्ष्मण सुनील लहरी ने इसे गर्व का विषय कहा है।

- Advertisement -

सुनील ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से इसे साझा करते हुए लिखा- हम सभी हिंदुस्तानियों के लिए गर्व की बात है कि सऊदी अरब ने रामायण को अपने पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है। सुनील लहरी की इस पोस्ट पर कई फैंस ने ख़ुशी ज़ाहिर की। रामायण और राम फ़िल्मकारों की भी पसंद रहे हैं। इस महागाथा को कई फ़िल्मकारों ने अलग-अलग तरीक़ों से पर्दे पर पेश किया है। कई फ़िल्में और धारावाहिक बने हैं, मगर रामानंद सागर जैसी लोकप्रियता किसी को नहीं मिली। तकनीकी रूप से सीमित होते हुए भी रामायण की इमोशनल कहानी आज भी दर्शकों को भावुक बना देती है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

https://www.instagram.com/p/COHNCwKH_Qp/?igshid=1j9mggiw0t6cc

- Advertisement -

रामायण धारावाहिक का पहली बार प्रसारण 1980 के आख़िरी सालों में हुआ था। इस शो में अरुण गोविल ने राम और दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था। दारा सिंह हनुमान और अरविंद त्रिवेदी रावण के रोल में थे। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान रामायण का पुन: प्रसारण हुआ था और इस बार स्टार भारत पर रामायण दिखायी जा रही है। इससे पहले सुनील ने रामायण धारावाहिक की एक तस्वीर शेयर करके अपने फैंस से पूछा कि अगर रामायण सीरियल का थीम पार्क या संग्रहालय बनता है तो कौन-कौन देखना चाहेगा, क्योंकि कुछ लोगों का कहना है कि यह अमर कथा है, ऐसा होना चाहिए।

- Advertisement -

सऊदी अरब में रामायण को पाठ्यक्रम की ख़बर प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विज़न 2030 ट्वीट के बाद सामने आयी थी, जिसमें उन्होंने विभिन्न देशों की संसृकृति और इतिहास को शामिल करने की योजना बतायी थी। एक यूज़र ने अपने बेटे की सोशल स्टडीज़ की किताब का स्क्रीनशॉट शेयर करके लिखा था- हिंदूइज़्म, रामायण, महाभारत, बुद्धिइज़्म, कर्म और धर्म का इतिहास और कॉन्सेप्ट मौजूदा पीढ़ी को सह अस्तित्व के लिए प्रेरित करेगा।

TAGGED: #Ramayan, #पाठ्यक्रम का हिस्सा, #सऊदी अरब, GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IPL 2021 DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स में कौन लेगा आर अश्विन की जगह? जानिए आज की दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग XI
Next Article BIG NEWS : भूपेश सरकार पूरी तरह तैयार… 50 लाख वैक्सीन का दिया ऑर्डर… और नेता प्रतिपक्ष… उठा रहे सवाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
Grand News May 11, 2025
Shivraj Singh Chouhan's visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
Shivraj Singh Chouhan’s visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
छत्तीसगढ़ May 11, 2025
Martyr Surendra Kumar : “आई लव यू यार, प्लीज उठ जाओ”....शहीद सुरेंद्र कुमार की अंतिम विदाई में भावुक हुई पत्नी, वीडियो देख आपके भी आंखें हो जाएगी नम 
Martyr Surendra Kumar : “आई लव यू यार, प्लीज उठ जाओ”….शहीद सुरेंद्र कुमार की अंतिम विदाई में भावुक हुई पत्नी, वीडियो देख आपके भी आंखें हो जाएगी नम 
NATIONAL VIRAL VIDEO May 11, 2025
CG NEWS : सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की 
CG NEWS : सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की 
छत्तीसगढ़ May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?