Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत को संकट में घिरा देख दुनिया ने बढ़ाए मदद को हाथ, जानें अब तक किन देशों से आई राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भारत को संकट में घिरा देख दुनिया ने बढ़ाए मदद को हाथ, जानें अब तक किन देशों से आई राहत

GrandNews
Last updated: 2021/04/28 at 8:55 PM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

ग्रैंड न्यूज़।  भारत में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। देश के कई राज्‍यों में महामारी बेकाबू हो गई है। भारत को मुश्‍किल में फंसा देख उसके तमाम विदेशी मित्रों ने तेजी से मदद भेजनी शुरू कर दी है। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, सिंगापुर, दुबई समेत दुनिया के तमाम मुल्‍कों से भारत की मदद के लिए हाथ आगे बढ़े हैं। कहीं से दवाएं, कहीं ऑक्सीजन प्लांट तो कही से वेंटिलेटर समेत दूसरे उपकरण भेजे जा रहे हैं। आइए जानते हैं कहां से कौन सी मदद भारत के लिए भेजी जा रही है।

जर्मनी

- Advertisement -
Ad image

भारत में जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे. लिंडनर (Walter J. Lindner) ने कहा कि महामारी में भारत ने टीकों और दवाओं का उत्पादन करके दुनिया और हमारी मदद की। अब हमें मुश्‍कि‍ल में फंसे दोस्तों की मदद करने की जरूरत है। हम भारत को एक बड़े ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र को भेजने के लिए तैयार हैं। इस संयंत्र से काफी लोगों को ऑक्सीजन मुहैया कराने में मदद मिलेगी। संयंत्र को यहां कैसे लाया जाए इस मसले पर हम विदेश मंत्रालय और रेड क्रॉस समेत अन्य के संपर्क में हैं।

- Advertisement -

सिंगापुर
सिंगापुर सरकार ने महामारी से जूझ रहे भारत की मदद के लिए बढ़चढ़ कर मदद की है। सिंगापुर ने ऑक्सीजन के कंटेनर और सिलेंडरों की खेप भेजी है। सिंगापुर की वायुसेना ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के लिए दो सी-130 विमानों से ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय में उपमंत्री डॉ. मलिकी ओसमान ने बुधवार को भारतीय उच्चायुक्त पी कुमारन को ऑक्सीजन सिलेंडर से भरे दो विमान सौंपे। उन्होंने महामारी के समय सिंगापुर को जरूरी सामान की आपूर्ति करते रहने के लिए भारत सरकार का शुक्रिया भी अदा किया।

- Advertisement -

कनाडा
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि उनका मुल्‍क भारत को एक करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद मुहैया कराएगा। उन्‍होंने बताया कि विदेश मंत्री मार्क गार्नो की इस संदर्भ में एस जयशंकर से बात हुई है। दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वह भारत की मदद के लिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली किट एवं अन्य चिकित्सकीय सामानों की आपूर्ति करेगा। न्यूजीलैंड भारत की मदद के लिए रेड क्रॉस को करीब 7,20,365 अमेरिकी डॉलर की आर्थिक मदद मुहैया कराएगा।

अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका भारत को हर वह मदद भेज रहा है जिसकी कोरोना के खिलाफ जंग में उसे जरूरत पड़ेगी। उन्होंने दोहराया कि भारत ने भी पिछले साल अमेरिका की मदद की थी जब अमेरिका कोरोना की पहली लहर की चपेट में था। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक अमेरिका की ओर से भेजी जा रही मदद में रेमडेसिविर और अन्य दवाएं भी शामिल हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि हम कोविड वैक्‍सीन बनाने की प्रणाली के लिए जरूरी सामग्री और कलपुर्जों को भेज रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने भारत को अपने एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला के जरिए हर संभव मदद की पेशकश की है। इसको लेकर हमारे अधिकारी भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। ब्रिटेन से 100 वेंटिलेटर और 95 ऑक्सीजन संकेद्रक की खेप भारत पहुंच गई है। ब्रिटेन ने कहा है कि वह इस हफ्ते 495 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, 120 नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर और 20 मैनुअल वेंटिलेटर समेत अन्‍य जरूरी उपकरणों की आपूर्ति करेगा।

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने 500 वेंटिलेटर, 10 लाख सर्जिकल मास्क, पांच लाख सुरक्षात्मक मास्क, चश्मे और फेस शील्ड की आपूर्ति करने की बात कही है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि जरूरी सामानों की खेप इस हफ्ते भारत पहुंच जाएगी। इसमें आठ ऑक्सीजन जेनरेटर भी शामिल होंगे। बड़ी बात यह कि हर जेनरेटर में एक अस्पताल के 250 बेड के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति करने की क्षमता है। फ्रांस ने इस लड़ाई में भारत के साथ हर पल खड़ा रहने की बात भी कही है।

TAGGED: COVID 19, GRAND NEWS, INDIA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र , कहा – 18+ के लोगों को वैक्सीनेशन की कार्ययोजना से राज्य को कराएँ अवगत
Next Article BIG NEWS : कोविशील्ड वैक्सीन की दर घटाने के तोहफ़े पर, केंद्र का रिटर्न गिफ़्ट… अदार पूनावाला को Y श्रेणी की सुरक्षा का एलान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?