Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हर्षवर्धन बोले- कोविन पोर्टल सही तरीके से कर रहा काम, राज्‍यों के पास बची है टीके की एक करोड़ से ज्‍यादा डोज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

हर्षवर्धन बोले- कोविन पोर्टल सही तरीके से कर रहा काम, राज्‍यों के पास बची है टीके की एक करोड़ से ज्‍यादा डोज

GrandNews
Last updated: 2021/04/29 at 6:27 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

 

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर तबाही मचा रही है। रोजाना तीन लाख से ज्‍यादा संक्रमण के नए केस सामने आ रहे हैं। देश के कई हिस्‍सों से ऑक्‍सीजन की किल्‍लत की खबरें सामने आ रही हैं। यही नहीं वैक्‍सीन लगवाने के लिए लोगों में भारी उत्‍साह देखा जा रहा है। इस बीच केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) ने गुरुवार को कहा कि पहले भी ऑक्सीजन पर्याप्‍त मात्रा में थी ले‍कि‍न अब इसे और भी बढ़ाया गया है। लोगों को ऑक्सीजन के बारे में सही जानकारी जरूरी है। जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिलनी चाहिए।

- Advertisement -
Ad image

 

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। संक्रमित मरीज को डॉक्‍टर से परामर्श लेना चाहिए और उसकी सलाह पर ही अस्पताल में रहने की जरूरत है। मौजूदा वक्‍त में हमें कोरोना संक्रमितों के उपचार और निदान पर ध्यान देने की जरूरत है। हमें फोन के जरिए लोगों को चिकित्सकीय सलाह देने की जरूरत है।

 

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि दो दिनों के बाद कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होगा जिसके तहत 18 से 45 वर्ष की उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसको लेकर लोगों में खासा उत्‍साह है। बुधवार को महज तीन घंटे के भीतर 88 लाख लोगों ने अपना पंजिकरण करा लिया। हर्षवर्धन ने यह भी बताया कि देश में अब तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड वैक्‍सीन की 15 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है। इनमें हेल्थकेयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स भी शामिल हैं।

 

कुछ राज्‍यों द्वारा वैक्‍सीन की कमी की शिकायतों पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि हम राज्यों को उनके प्रदर्शन के आधार पर टीकों का आवंटन करते हैं। हमने राज्यों को टीकों की 16 करोड़ से अधिक खुराक दी है। इसमें से 15 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है। इसका मतलब है कि एक करोड़ से ज्‍यादा खुराक अभी भी राज्यों के पास शेष हैं। कुछ लाख खुराकें पाइपलाइन में हैं जिन्‍हें अगले 2-3 दिनों में आवंटित कर दिया जाएगा।

 

हर्षवर्धन ने बताया कि‍ को-विन पोर्टल टीकाकरण के लिए पंजीकरण की प्रक्रि‍या अच्‍छी तरह से संभाल रहा है। लोग अप्‍वाइंटमेंट के अनुसार टीका लगाएंगे। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने गुरुवार को नई दिल्‍ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। उन्‍होंने बताया कि‍ कुछ ही दिनों में यहां 400 से ज्यादा बेड शुरू होंगे। ये ऑक्सीजन सपोर्टेड होंगे और अधिकांश पर वेंटिलेटर की सुविधा होगी। मैंने इनका खुद निरीक्षण किया है। मुझे बताया गया है कि‍ एक हफ्ते के भीतर ये बेड शुरू हो जाएंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GOOD NEWS:: कोविड में फिर गूंजी किलकारी… कोरोना संक्रमित महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया
Next Article ग्रैंड न्यूज़ की पहल : तिल्दा क्षेत्र के 3 औद्योगिक संस्थानों ने किया ऑक्सीजन मशीन दान, स्वास्थ्य केंद्र में कोविड मरीजों को मिलेगी राहत
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Rishabh Pant injured : ऋषभ पंत टीम इंडिया से बाहर! पैर की अंगुली हुई फ्रैक्चर
Rishabh Pant injured : ऋषभ पंत टीम इंडिया से बाहर! पैर की अंगुली हुई फ्रैक्चर
Cricket खेल July 24, 2025
CG NEWS : हरेली के दिन महिला की संदिग्ध मौत, पसरा मातम 
क्राइम छत्तीसगढ़ महासमुंद July 24, 2025
Russian plane crash : रूस के लापता प्लेन का मलबा मिला, 50 लोगों की मौत!
Russian plane crash : रूस के लापता प्लेन का मलबा मिला, 50 लोगों की मौत!
Breaking News अंतराष्ट्रीय July 24, 2025
CG NEWS : पहली बार मुख्यमंत्री निवास में हरेली पूजन में हुआ कुछ ऐसा की सीएम साय सहित सभी अतिथि हो गए प्रभावित 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?