Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खुशी के मौके पर पसरा मातम… 30 लोगों से भरी ट्रैक्टर पलटी… दबने से 2 की मौत… 25 घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsजबलपुरदुर्घटनामध्य प्रदेश

खुशी के मौके पर पसरा मातम… 30 लोगों से भरी ट्रैक्टर पलटी… दबने से 2 की मौत… 25 घायल

Poonam Shukla
Last updated: 2021/04/30 at 3:36 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
ट्रेक्टर पलटने से हादसा
SHARE

 

ट्रेक्टर पलटने से हादसा

- Advertisement -
Ad image

जबलपुर । शादी की खुशी पर हादसे ने मातम फेर दिया। कुंडम के घुघरा के पास शुक्रवार सुबह लगुन से लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। ट्राली के नीचे दबने से 2 की मौत हो गई। 25 लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने पहुंच कर घायलों को ट्रॉली से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने बताया कि ड्राइवर नशे में भी था। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है।

मसूरी कछार गांव से लाेग गुरुवार को पनागर टीका-लगुन करने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए हुए थे। शुक्रवार सुबह 6 बजे के लगभग सभी लोग लगुन से ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुंडम के घुघरा गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली सहित पलट गई। ट्रॉली में सवार कुछ लोग नीचे दब गए।

हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई

हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। लगुन में बच्चों के साथ बुजुर्ग भी थे। हादसे के बाद गांव के लोग मदद को दौड़े। ट्रॉली में दबे लोगों को निकाला। कुल 30 लोग सवार थे। इसमें 27 लोग घायल हुए। सभी को कुंडम अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने संजू मरावी (13) और आम सिंह धुर्वे (26) को मृत घोषित कर दिया। अन्य 25 घायलों में भी 10 की हालत नाजुक बनी हुई है।

10 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

सुभाष मरकाम (14), अशोक बैगा (21), कमलेश बैगा (40), दुर्गेश मरावी (25), अतुल मसराम (14), उमेश धुर्वे (12), बाला प्रसाद (35), राजकुमार मार्को (27), कौशल्या बाई (30) और लम्मू सिंह (26) को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार

कुंडम टीआई प्रताप सिंह मरकाम के मुताबिक हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। ट्रैक्टर दो बार पलटी खाकर सड़क किनारे तक पहुंच गया था।

TAGGED: 2 की मौत, 25 घायल, ट्रेक्टर पलटने से हादसा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article क्राइम न्यूज़: राजधानी में युवक को शराब के लिए नही मिले पैसे, तो युवक ने किया ये…
Next Article रिक्शा को अम्बुलेंस में बदला इंसानियत : पत्नी के गहने बेच अपने ऑटो को बनाया एंबुलेंस… मुफ्त में मरीजों को पहुँचा रहा अस्पताल
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: यातायात सुरक्षा नियमों का यदि सम्मान कर पालन करेंगे तो होगी दुर्घटना से बचाव- डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर। यातायात नियमों को अपनाकर सुरक्षित सूरजपुर बनाने किया अपील।
Grand News छत्तीसगढ़ सूरजपुर July 18, 2025
CG NEWS: विधानसभा मानसून सत्र में पत्थलगांव की सड़कों को लेकर विधायक गोमती साय ने उठाए सवाल
Grand News छत्तीसगढ़ जशपुर July 18, 2025
Saiyaara Review: कहानी पड़ी फीकी लेकिन अहान पांडे-अनीत पड्डा के अभिनय ने डाल दी जान, मासूमियत, दर्द और प्यार की कहानी है ‘सैयारा’, कई दृश्यों में दिखी आशिकी 2 की झलक, पढ़िए रिव्यू
मनोरंजन July 18, 2025
RAIPUR POLITICS: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर भड़के अमित जोगी, बोले – “राजनीतिक प्रतिशोध का स्तरहीन नमूना”
Grand News छत्तीसगढ़ July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?