Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : एक हफ्ते के लिए फिर बढ़ा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BIG NEWS : एक हफ्ते के लिए फिर बढ़ा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

GrandNews
Last updated: 2021/05/01 at 7:05 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
BIG NEWS : एक हफ्ते के लिए फिर बढ़ा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
BIG NEWS : एक हफ्ते के लिए फिर बढ़ा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
SHARE
BIG NEWS : एक हफ्ते के लिए फिर बढ़ा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
BIG NEWS : एक हफ्ते के लिए फिर बढ़ा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

देश में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके दी है। मालूम हो कि देश के कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह दिल्ली में भी कोरोना वायरस की वजह से हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से 300 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले रविवार को एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की जानकारी दी थी। इसके तहत सोमवार सुबह तक लॉकडाउन रहना था, लेकिन कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आज एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी देते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है।”

- Advertisement -
Ad image

Lockdown in Delhi is being extended by one week

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 1, 2021

- Advertisement -

महामारी के कहर के बीच में दिल्ली में मरीजों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर अस्पतालों में बेड्स की कमी हो रही है तो कई जगह ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से मरीजों की मौत तक हो जा रही। दिल्ली स्थित बत्रा अस्पताल में शनिवार को ऑक्सीजन नहीं होने की वजह से 12 मरीजों की जान चली गई। वहीं, ऑक्सीजन और कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई के मामले में आज अहम निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिल्ली को 490 मैट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई करने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा है कि अगर केंद्र इतनी ऑक्सीजन दिल्ली को उपलब्ध नहीं करवाता है तो फिर अवमानना के तहत कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

वहीं, ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही दिल्ली को कुछ हद तक राहत देने के लिए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से ऑक्सीजन लेकर दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस भी राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो गई है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट किया, ”दिल्ली में मरीजों को लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) मुहैया कराने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से ऑक्सीजन टैंकर रखे जा रहे हैं।” इस प्रकार की पहली ट्रेन छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंची थी, जिसके जरिए 70 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाई गई थी।

TAGGED: GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कोविड गाइडलाइन तोड़ने पर.. मैनपुर में निजी पेट्रोल पंप हुआ सील
Next Article कोरोना की रफ्तार अभी भी नहीं घटी : प्रदेश में 3 मई के बाद बड़ सकता है लॉकडाउन?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG SUICIDE : प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव 
CG SUICIDE : प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव 
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 26, 2025
भगवान खुद कराते हैं लगान वसूली! देवभोग के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की अनोखी परंपरा
Grand News June 26, 2025
GRAN DNEWS : भगवान खुद कराते हैं लगान वसूली! देवभोग के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की अनोखी परंपरा
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 26, 2025
 CG CRIME NEWS : 4 साल की मासूम बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार, 15 दिन पहले ही दुष्कर्म की सजा काटकर आया था बाहर 
क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?