Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IPL 2021: आज चेन्नई के शेरों से भिड़ेगी मुंबई की पलटन, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

IPL 2021: आज चेन्नई के शेरों से भिड़ेगी मुंबई की पलटन, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

GrandNews
Last updated: 2021/05/01 at 5:30 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
IPL 2021: आज चेन्नई के शेरों से भिड़ेगी मुंबई की पलटन, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI
IPL 2021: आज चेन्नई के शेरों से भिड़ेगी मुंबई की पलटन, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI
SHARE
IPL 2021: आज चेन्नई के शेरों से भिड़ेगी मुंबई की पलटन, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI
IPL 2021: आज चेन्नई के शेरों से भिड़ेगी मुंबई की पलटन, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

उतार-चढ़ाव वाले अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए बेताब मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस शनिवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 के 27वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विजय अभियान पर रोक लगाने की कोशिश करेगी। यूएई में पिछले साल खेले गए टूर्नामेंट में प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रहा सीएसके इस बार बदले इरादों के साथ मैदान पर उतरा है और पहला मैच गंवाने के बाद उसने लगातार पांच मैचों में जीत हासिल की है। इससे महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम प्वॉइंट टेबल में 10 प्वॉइंट्स लेकर टॉप पर है।

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव वाला रहा है। उसने छह मैचों में केवल तीन में जीत हासिल की है लेकिन फिरोजशाह कोटला में ही खेले गए पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट की जीत से टीम का मनोबल बढ़ा होगा। लेकिन उसका सामना अब हर डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे सीएसके से है। धोनी की टीम ने भी मुंबई की तरह दिल्ली चरण की अच्छी शुरुआत करके सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच का परिणाम काफी हद तक दोनों टीमों के टॉप ऑर्डर के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़े स्कोर बनाने में माहिर ‘हिटमैन’ वर्तमान आईपीएल में अभी तक अपना यह कौशल नहीं दिखा पाए हैं।

- Advertisement -
Ad image

मुंबई को यदि चेन्नई का विजय अभियान रोकना है तो उसे दीपक चाहर, सैम करन और रविंद्र जडेजा जैसे गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ कौशल दिखाना होगा। चेन्नई के मिडिल ऑर्डर की अभी तक खास परीक्षा नहीं हुई है, क्योंकि फाफ डु प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ने पिछले कुछ मैचों में टीम को शानदार शुरुआत दिलाकर जीत में अहम भूमिका निभाई है। इन दोनों के लिए ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह के सामने अपनी बेहतरीन फॉर्म बनाए रखना चुनौती होगी। बोल्ट और बुमराह डेथ ओवरों में भी कारगर साबित हुए हैं। आइए नजर डालते हैं इस मैच में दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं-

- Advertisement -

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी(कप्तान), सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, और लुंगी एंगिडी/ इमरान ताहिर।

- Advertisement -

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जयंत यादव, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रूस से भारत पहुंची कोविड वैक्‍सीन स्‍पुतनिक-वी की पहली खेप, टीकाकरण में मिलेगी बड़ी मदद
Next Article बड़ी खबर : राजधानी अस्पताल के जांच में नया खुलासा, अवैध रूप से निर्माण और फायर सेफ्टी भी नहीं ली
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

INDORE COUPLE CASE: प्यार नहीं, प्लान था कत्ल का... मेघालय में हनीमून के बहाने पति की कराई हत्या, सोनम के साथ 3 और गिरफ्तार
INDORE COUPLE CASE: प्यार नहीं, प्लान था कत्ल का… मेघालय में हनीमून के बहाने पति की कराई हत्या, सोनम के साथ 3 और गिरफ्तार
Breaking News NATIONAL देश मध्य प्रदेश June 9, 2025
RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का 'मियाजाकी' बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित
RAIPUR MANGO FESTIVAL: राष्ट्रीय आम महोत्सव में पहुंचे सीएम साय, जापान का ‘मियाजाकी’ बना सुपरस्टार, 2000 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
CG WEATHER UPDATE: आज गर्मी का कहर चरम पर, रायपुर में पारा पहुंचा 44 डिग्री, सभी जिलों में लू का अलर्ट जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 9, 2025
09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?