Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रिलायंस का मिशन ऑक्सीजन: 1000 MT ऑक्सीजन मरीजों तक पहुंचाने के लिए 24 टैंकर्स किए एयरलिफ्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

रिलायंस का मिशन ऑक्सीजन: 1000 MT ऑक्सीजन मरीजों तक पहुंचाने के लिए 24 टैंकर्स किए एयरलिफ्ट

GrandNews
Last updated: 2021/05/01 at 9:46 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपनी जामनगर तेल रिफाइनरी में प्रतिदिन 1000 MT से अधिक मेडिकल-ग्रेड ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहा है। यह ऑक्सीजन कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित राज्यों को मुफ्त में दी जा रही है। रिलायंस आज भारत की करीब 11% मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन का उत्पादन अकेले कर रहा है और हर दस में से 1 रोगी को ऑक्सीजन दी जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

मुकेश अंबानी, रिलायंस के मिशन ऑक्सीजन की निगरानी खुद कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में रिलायंस दोहरी रणनीति पर काम कर रहा है। पहला रिलायंस की जामनगर स्थित रिफाइनरी के बहुत से प्रोसेस में बदलाव कर ज्यादा से ज्यादा जीवनदायी ऑक्सीजन का निर्माण करना और दूसरा लोडिंग और परिवहन क्षमताओं को बढ़ाना ताकि इसे जरूरतमंद राज्यों तक ऑक्सीजन को सुरक्षित पहुंचाया जा सके।

- Advertisement -

बहुत ही कम वक्त में रिलायंस ने मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन का उत्पादन शून्य से 1000 MT तक बढ़ा दिया है। इतनी ऑक्सीजन से हर दिन औसतन 1 लाख रोगी सांस ले सकेंगे। अप्रैल माह में रिलायंस 15,000 MT और महामारी की शुरूआत से अब तक 55,000 MT मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की फ्री सप्लाई कर चुका है। देश में ऑक्सीजन की लोडिंग और सप्लाई एक बड़ी बाधा बनकर उभरी है। रिलायंस के इंजिनियर्स ने इसका हल नाइट्रोजन टैंकर्स को ऑक्सीजन टैंकर्स में बदल कर खोज निकाला।

- Advertisement -

इसके अलावा रिलायंस ने ऑक्सीजन की सप्लाई चेन को पुख्ता करने के लिए सऊदी अरब, जर्मनी, बेल्जियम, नीदरलैंड और थाईलैंड से 24 ऑक्सीजन टैंकर्स एयरलिफ्ट किए। देश में लिक्विड ऑक्सीजन की कुल परिवहन क्षमता में इससे 500 MT का इजाफा हुआ है। टैंकर्स एयरलिफ्ट करने में भारतीय वायुसेना का भी भरपूर सहयोग रहा। वहीं रिलायंस के पार्टनर्स सऊदी अरामको और बीपी ने ऑक्सीजन टैंकर्स की अधिग्रहण में मदद की। रिलायंस ने भारतीय वायुसेना और सहयोगी कंपनियों का आभार जताया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article वर्क फ्रॉम होम के दौरान क्यों जरूरी है शॉर्ट ब्रेक, जानें क्या कहती है स्टडी वर्क फ्रॉम होम के दौरान क्यों जरूरी है शॉर्ट ब्रेक, जानें क्या कहती है स्टडी
Next Article SC ने कहा- हाईकाेर्ट जज अनावश्यक टिप्पणी करने से बचें; दिल्ली और मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणियों पर केंद्र को आपत्ति
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: रायगढ़ में अजगर के 14 अंडे मिले, गांव में लगी भीड़ — सर्परक्षक समिति ने किया रेस्क्यू
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ रोचक खबरें July 3, 2025
CG NEWS: दाऊ पोषण लाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसतराई में ऐतिहासिक शाला प्रवेश उत्सव
Grand News छत्तीसगढ़ July 3, 2025
CG NEWS: जमीन विवाद बना जान का जंजाल — 50-55 गुंडों के साथ दबंगों ने गरीब परिवार पर किया जानलेवा हमला, थाने में नहीं लिखी गई रिपोर्ट!
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 3, 2025
CG NEWS: पैनारी स्कूल में अधूरा भवन: 15 साल से इंतजार, बच्चे परेशान
Grand News छत्तीसगढ़ July 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?