Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CORONA in INDIA : 24 घंटे में भारत में मिले 3.92 लाख नए केस… रिकॉर्ड 3 लाख से ज्यादा लोग हुए स्वस्थ… 3684 मरीजों ने तोड़ा दम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona Casesदेश

CORONA in INDIA : 24 घंटे में भारत में मिले 3.92 लाख नए केस… रिकॉर्ड 3 लाख से ज्यादा लोग हुए स्वस्थ… 3684 मरीजों ने तोड़ा दम

Poonam Shukla
Last updated: 2021/05/02 at 9:39 AM
Poonam Shukla
Share
5 Min Read
Corona virus in india
SHARE

Corona virus in india

- Advertisement -

नई दिल्ली । भारत में कोरोनावायरस का प्रकोप कितना अधिक है इसका अंदाजा लगाना है तो इन ताजा आंकड़ों को देख सकते हैं। शनिवार को दुनिया के टॉप-50 संक्रमित देशों में मिलाकर 3.91 लाख लोग संक्रमित पाए गए, जबकि अकेले भारत में 3 लाख 92 हजार 459 मरीजों की पहचान हुई। मतलब 50 देशों के टोटल केस से भी एक हजार ज्यादा मरीज भारत में मिले।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पिछले 24 घंटे में 2 राहत की खबरें भी आईं। पहली ये कि शु्क्रवार के मुकाबले शनिवार को संक्रमितों की संख्या में 9555 की कमी देखी गई। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 4 लाख 2 हजार 14 लोग संक्रमित पाए गए थे, जो शनिवार को घटकर 3 लाख 92 हजार 459 पर पहुंच गया। दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं। यहां 3,684 मरीजों ने दम तोड़ दिया। ब्राजील में मरने वालों की संख्या 2,278 रही। तीसरे नंबर पर अमेरिका रहा। यहां शनिवार को 661 लोगों ने जान गंवाई।

- Advertisement -

पहली बार एक दिन में 3 लाख से ज्यादा रिकवरी
शनिवार का दिन रिकवरी के मामले में काफी अच्छा रहा। पहली बार एक दिन के अंदर 3 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए। इस दौरान रिकवर होने वालों की संख्या 3 लाख 8 हजार 522 रही। अब तक दुनिया के किसी देश में एक साथ इतने मरीज रिकवर नहीं हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार 2.99 लाख लोग ठीक हुए थे।

- Advertisement -

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.92 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,684
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.08 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.95 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.59 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.15 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 33.43 लाख।

 

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां शनिवार को 63,282 लोग संक्रमित पाए गए। 61,326 लोग रिकवर हुए और 802 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 46 लाख 65 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 39.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 69 हजार 615 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 63 हजार 758 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

यहां शनिवार को 30,180 लोग संक्रमित पाए गए। 38,826 लोग रिकवर हुए और 304 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 12 लाख 82 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9 लाख 67 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,874 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3 लाख 01 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को 25,219 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 27,421 लोग ठीक हुए और 412 की मौत हो गई। अब तक 11 लाख 74 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 61 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,559 मरीजों की मौत हो चुकी है। 96,747 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़

यहां शनिवार को 15,902 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,532 लोग ठीक हुए और 229 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7 लाख 44 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 14 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,810 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 21 हजार का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात

राज्य में शनिवार को 13,847 लोग संक्रमित मिले। 10,582 लोग रिकवर हुए और 172 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 81 हजार 624 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 29 हजार 130 ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,355 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,45,139 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश

राज्य में शनिवार को 12,379 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14,562 लोग ठीक हुए और 102 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 75 हजार 706 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 81 हजार 477 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,718 लोगों की मौत हो चुकी है। 88,511 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

TAGGED: कोरोना ब्रेकिंग, देश का कोरोना अपडेट, भारत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल HOROSCOPE : बिगड़ी दशा में ग्रहों की स्थिति, कैसा होगा आज, पढ़िये राशिफल
Next Article देश के लिए राहत RELIEF NEWS : देश के लिए राहत लेकर आया रविवार, क्या है खास, जरूर पढ़ें
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG ACCIDENT NEWS : ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम
Grand News May 13, 2025
निजी स्कूलों पर सख्ती: पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म और शुल्क पर नए नियम लागू, उल्लंघन पर मान्यता रद्द की चेतावनी
Grand News May 13, 2025
CG BREAKING :
CG BREAKING : बड़ी संख्या में अधीक्षक भू अभिलेख और तहसीलदारों का प्रमोशन, बने डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी 
Grand News May 13, 2025
CG NEWS : बार में डांस के दौरान भिड़े युवक, बाहर बुलाकर कार में की तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी भी दी 
Grand News May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?