Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SHOCKING NEWS: सिर्फ 6 दिनों में 1447 लोगों की मौत, देश में पांचवें पायदान पर छत्तीसगढ़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona CasesGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

SHOCKING NEWS: सिर्फ 6 दिनों में 1447 लोगों की मौत, देश में पांचवें पायदान पर छत्तीसगढ़

Desk
Last updated: 2021/05/02 at 1:55 PM
Desk
Share
3 Min Read
सिर्फ 6 दिनों में 1447 लोगों की मौत
सिर्फ 6 दिनों में 1447 लोगों की मौत
SHARE
सिर्फ 6 दिनों में 1447 लोगों की मौत
सिर्फ 6 दिनों में 1447 लोगों की मौत

ग्रैंड न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ देश के उन शीर्ष 10 राज्यों में अंतिम पायदान पर है, जहां एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। लेकिन, एक दिन में हुई मौतों के मामले में देश का पांचवां राज्य बन गया है। शनिवार को 229 मौत दर्ज हुई। इसी दिन महाराष्ट्र में 802, दिल्ली में 412, उत्तर प्रदेश में 304 और कर्नाटक में 271 मौतें हुईं है.

Contents
READ MORE : BIG NEWS : ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन होरा की बड़ी घोषणा, रायपुर प्रेस क्लब के सभी पत्रकारों के वैक्सीनेशन काRead More : CORONA BREAKING : प्रदेश में बेकाबू कोरोना, मिले 15,902 नए मरीज़, जानिए कितने ठीक हुए ठीक और कितनों की मौत
- Advertisement -

READ MORE : BIG NEWS : ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन होरा की बड़ी घोषणा, रायपुर प्रेस क्लब के सभी पत्रकारों के वैक्सीनेशन का

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण में पिछले सप्ताह से जारी सुधारों पर शनिवार का दिन भारी पड़ गया। प्रदेश में 15 हजार 902 नए मरीज मिले। उनकी तुलना में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 13 हजार 532 ही रही। पिछले चार दिनों में यह पहली बार हुआ कि नए संक्रमितों और ठीक होने वालों की संख्या के बीच इतना बड़ा अंतर दिखा है। इससे पहले 26 अप्रैल को 15 हजार 84 नए संक्रमितों की तुलना में 17 हजार 341 लोग ठीक हुए थे। 27 अप्रैल को 14 हजार 893 संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या 16 हजार 931 रही।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

Read More : CORONA BREAKING : प्रदेश में बेकाबू कोरोना, मिले 15,902 नए मरीज़, जानिए कितने ठीक हुए ठीक और कितनों की मौत

28 अप्रैल को 15 हजार 563 बीमारों की तुलना में 15 हजार 506 लोग ही ठीक हुए। यह अंतर महज 57 का था। 30 अप्रैल को 15 हजार 804 नए संक्रमित मिले, लेकिन 16 हजार 489 लोगों ने कोरोना काे मात देकर बेहतर होने की उम्मीद जगाई थी। लगातार सुधारों की वजह से प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 17 हजार 910 तक पहुंच गई थी। एक मई को जो आंकड़े आए हैं उनमें सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 21 हजार 99 हो गई है। यह पिछले सप्ताह की न्यूनतम सक्रिय संख्या से 3 हजार 181 अधिक है।

- Advertisement -

लॉकडाउन में बढ़े करोना की 44231 सक्रिय मरीज

- Advertisement -

अप्रैल के पहले-दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ के जिलों में लॉकडाउन शुरू हो चुका था। रायपुर जिले में 9 अप्रैल की शाम 6 बजे से लॉकडाउन की शुरुआत हुई। उस दिन रात 8 बजे तक प्रदेश में 11 हजार 447 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। वहीं 2 हजार 305 लोग ठीक हुए थे। 63 लोगों की मौत हुई थी। उनको मिलाकर सक्रिय मरीजों की संख्या 76 हजार 838 थी। लॉकडाउन के 20-22 दिनाें में रोज मिल रहे नए मरीजों का औसत 15 हजार रोज पहुंच चुका है। सक्रिय मरीजोें की संख्या 1 लाख 21 हजार 99 हो चुकी है। यह लॉकडाउन के पहले दिन 44 हजार 231 ज्यादा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : क्या पूरे देश में लगेगा सख्त लॉकडाउन?… कोविड-19 टास्क फोर्स ने केंद्र से की अपील… बोले – कुछ राज्यों से बेहतर पूरे देश में लगाया जाए लॉकडाउन
Next Article ब्रेकिंग न्यूज़ : प्रदेश में 14 दिनों के लिए लगा लॉकडाउन…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?