Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : क्या पूरे देश में लगेगा सख्त लॉकडाउन?… कोविड-19 टास्क फोर्स ने केंद्र से की अपील… बोले – कुछ राज्यों से बेहतर पूरे देश में लगाया जाए लॉकडाउन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONALदेश

BIG NEWS : क्या पूरे देश में लगेगा सख्त लॉकडाउन?… कोविड-19 टास्क फोर्स ने केंद्र से की अपील… बोले – कुछ राज्यों से बेहतर पूरे देश में लगाया जाए लॉकडाउन

Poonam Shukla
Last updated: 2021/05/02 at 12:04 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

Lockdown

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

नई दिल्ली। कोविड-19 टास्क फोर्स के सदस्यों ने केंद्र सरकार से कहा कि देश में अब सख्त लॉकडाउन लगाए जाने की जरूरत है। टास्क फोर्स के सदस्यों ने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या में भी दिनोंदिन उछाल देखा जा रहा है। इन सब पर नियंत्रण पाने के लिए यह जरूरी है कि देश में सख्त लॉकडाउन की घोषणा की जाए।

- Advertisement -

कोविड-19 टास्क फोर्स में प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों जैसे- AIIMS और ICMR के एक्सपर्ट्स शामिल हैं। टास्क फोर्स के एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा से बेहतर है कि पूरे देश में लॉकडाउन लगाया जाए।

- Advertisement -

 

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए ‘लॉकडाउन’ जरूरी

एक्सपर्ट्स ने कहा कि वायरस के ह्यूमन-टू-ह्यूमन स्प्रेड को रोकने के लिए यह जरूरी है कि बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाया जाए। हालांकि उसके लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया जाना जरूरी है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर दो हफ्ते के लिए भी कोरोना संक्रमंण के प्रसार को रोक दिया गया तो केसलोड को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ मृत्यु दर में गिरावट आएगी, बल्कि कोरोना ट्रांसमिशन का चक्र भी रुक जाएगा।

 

AIIMS के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि जिस तरह से रोजाना कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आ रहे हैं। उससे स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक भार उत्पन्न हो रहा है, इसलिए संक्रमण की इस चेन को तोड़ने के लिए इसपर आक्रामक तरीके से कार्य करना होगा. उन्होंने कहा कि लोग वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू होने के बाद से निश्चिंत हो गए और उन्होंने कोरोना प्रोटकॉल का पालन करना बंद कर दिया, जिसकी वजह से कोरोना संक्रमण का प्रसार और तेजी से शुरू हो गया।

 

अप्रैल में कोरोना के 66 लाख से ज्यादा केस सामने आए

देश में अप्रैल के दौरान कोविड-19 के 66 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए, जो कि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से संक्रमण के मामलों को लेकर सबसे खराब महीना साबित हुआ है। अप्रैल महीने में दर्ज किए गए नए मामले पिछले छह महीनों में सामने आए मामलों से अधिक रहे, जो संक्रमण की दूसरी लहर की गंभीरता को दर्शाता है।

TAGGED: total lockdown, इंडिया, कोविड-19 टास्क फोर्स
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ब्रेकिंग न्यूज़ : 4 दिन से लापता जवान की बाइक मिली नक्सल इलाके में, अफसरों ने कही ये बड़ी बात…
Next Article सिर्फ 6 दिनों में 1447 लोगों की मौत SHOCKING NEWS: सिर्फ 6 दिनों में 1447 लोगों की मौत, देश में पांचवें पायदान पर छत्तीसगढ़
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?