Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CORONA in INDIA : भारत में मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ के करीब… मौत के मामले में बना दुनिया का तीसरा देश… 24 घण्टे में 3.69 लाख नए केस… 3 हजार से ज्यादा की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona CasesGrand Newsदेश

CORONA in INDIA : भारत में मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ के करीब… मौत के मामले में बना दुनिया का तीसरा देश… 24 घण्टे में 3.69 लाख नए केस… 3 हजार से ज्यादा की मौत

Poonam Shukla
Last updated: 2021/05/03 at 10:17 AM
Poonam Shukla
Share
5 Min Read
CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर धीमे गति से बढ़ रहा कोरोना मरीज़ों का ग्राफ़, जानिए आज की स्थिति
CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर धीमे गति से बढ़ रहा कोरोना मरीज़ों का ग्राफ़, जानिए आज की स्थिति
SHARE

 

- Advertisement -

Corona in india

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 करोड़ 99 लाख 19 हजार 715 हो गई है। मतलब आज ये आंकड़ा 2 करोड़ के पार हो जाएगा। भारत ऐसा दूसरा देश होगा जहां दो करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके होंगे। अमेरिका में सबसे ज्यादा 3.38 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।

- Advertisement -

पिछले दो दिनों से नए मरीजों के आंकड़ों में गिरावट दर्ज हो रही है। रविवार को देश में 3 लाख 69 हजार 942 मरीज सामने आए हैं। 2 लाख 99 हजार 800 लोग ठीक हो गए। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 4 लाख 2 हजार 14 लोग संक्रमित पाए गए थे, जो शनिवार को घटकर 3 लाख 92 हजार 459 हो गए थे।

- Advertisement -

भारत दुनिया का तीसरा देश जहां सबसे ज्यादा मौतें

सबसे ज्यादा मौतों वाले देशों में भारत मैक्सिको को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आ गया है। यहां अब तक 2 लाख 18 हजार 945 लोग दम तोड़ चुके हैं। इस मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है। यहां 5.92 लाख और ब्राजील में 4.07 लाख मौतें हो चुकी हैं। चौथे नंबर पर पहुंचे मैक्सिको में अब तक 2.17 लाख मौतें दर्ज की गई हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.69 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,421
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.99 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.99 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.62 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.18 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 34.10 लाख

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां रविवार को 56,647 लोग संक्रमित पाए गए। 51,356 लोग रिकवर हुए और 669 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 47 लाख 22 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 39.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 70 हजार 284 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 68 हजार 353 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

यहां रविवार को 30,857 लोग संक्रमित पाए गए। 36,650 लोग रिकवर हुए और 288 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 13 लाख 13 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 4 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,162 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2 लाख 95 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को 20,394 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 24,444 लोग ठीक हुए और 407 की मौत हो गई। अब तक 11 लाख 94 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 85 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,966 मरीजों की मौत हो चुकी है। 92,290 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़

यहां रविवार को 11,825 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 16,931 लोग ठीक हुए और 246 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6 लाख 82 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 55 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,782 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1 लाख 19 हजार का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात

राज्य में रविवार को 12,978 लोग संक्रमित मिले। 11,146 लोग रिकवर हुए और 153 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 94 हजार 602 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 40 हजार 276 ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,508 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1,46,818 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश

राज्य में रविवार को 12,662 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13,890 लोग ठीक हुए और 94 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 88 हजार 368 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 95 हजार 367 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,812 लोगों की मौत हो चुकी है। 87,189 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

TAGGED: कोरोना वायरस, देश का कोरोना अपडेट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ : चर्चा में छाई अपने ही बम से मारे नक्सली की मूर्ति, पुलिस ने कहा…
Next Article बिग ब्रेकिंग : बागबाहरा और बसना तहसील के 13 इलाके कॉन्टिनमेन्ट जोन घोषित…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

India Pakistan war : पीएम आवास पर हुई हाई लेवल बैठक, प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ और तीनों सेना प्रमुखों के अलावा CDS और NSA अजीत डोभाल भी रहे मौजूद
Breaking News देश May 10, 2025
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राज्य सरकार को संविदा और दैनिक वेतनभोगियों को 60 दिन में नियमित करने का दिया आदेश
Grand News May 10, 2025
BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच अलर्ट मोड में रेलवे, सुरक्षा व्यवस्था सख्त... यात्रियों के लिए हेल्पलाइन सक्रिय
BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच अलर्ट मोड में रेलवे, सुरक्षा व्यवस्था सख्त… यात्रियों के लिए हेल्पलाइन सक्रिय
Grand News NATIONAL देश May 10, 2025
CG NEWS : शिवनाथ नदी में डूबने से 15 साल के नाबालिग लड़के की मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजनादगांव May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?