Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: HOROSCOPE : मेष को मानसिक शांति, सिंह को सफलता, जानिए शेष राशियों का हाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsराशिफल

HOROSCOPE : मेष को मानसिक शांति, सिंह को सफलता, जानिए शेष राशियों का हाल

Desk
Last updated: 2021/05/03 at 8:24 AM
Desk
Share
4 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

दिनाँक : 03/05/2021

आज का राशिफल
आज का राशिफल

सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मकर राशि में हो रहा है। इस राशि में चंद्रमा के साथ शनि भी विराजमान रहेंगे। सूर्य और शुक्र मेष राशि में रहेंगे जबकि बुध और राहु वृष राशि में संचार करेंगे। ग्रहों के इस संयोग के फलस्वरूप कैसा होगा दिन, पढ़िये अपना राशिफल।

मेष : आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा, इसमें आपको मानसिक सुकून भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। लेक‍िन आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

- Advertisement -
Ad image

वृषभ : आज का दिन पर‍िवारीजनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्य का साथ मिलेगा दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सायंकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन से खुशी मिल सकती है।

- Advertisement -

मिथुन : पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यंत शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें।

- Advertisement -

कर्क : राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का अष्टमस्थ होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।

सिंह : राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ कार्य भी संपन्‍न होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार की भी संभावना है।

कन्या : राशि का स्वामी बुध आज नवम त्रिकोण भाव में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। व‍िरोध‍ियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दांपत्‍य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

तुला : आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी बातचीत की शैली आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

वृश्चिक : आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु : आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है।

मकर : आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे।

कुंभ : राशि स्वामी शनि की द्वादश स्थिति के कारण पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

मीन : वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article PBKS vs DC: शिखर धवन की पारी के आगे मयंक अग्रवाल की पारी पड़ी फीकी, पंजाब को हराकर दिल्ली प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची PBKS vs DC: शिखर धवन की पारी के आगे मयंक अग्रवाल की पारी पड़ी फीकी, पंजाब को हराकर दिल्ली प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची
Next Article हाथियों के चिंघाड से दहल उठा मैनपुर क्षेत्र, ग्रामीण ईलाको में कराई गई मुनादी….वनोपज संग्रहण के साथ तेन्दुपत्ता तोडाई पर लगा ब्रेक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष में इतिहास रचते शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से की सीधी बातचीत
Grand News देश June 28, 2025
New Delhi: देश को मिला नया जासूसी चीफ, पराग जैन बने R&AW प्रमुख
Grand News दिल्ली देश June 28, 2025
CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने पॉलीथिन मुक्त शीतला बाजार के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: शिक्षा ही समाज और व्यक्ति के विकास की असली ताक़त : लालिमा ठाकुर मालगांव स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ पारंपरिक स्वागत
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?