Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चंबा में दो जगह बादल फटने से भारी नुकसान, वाहन व खेत बहे, घरों में घुसा पानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

चंबा में दो जगह बादल फटने से भारी नुकसान, वाहन व खेत बहे, घरों में घुसा पानी

GrandNews
Last updated: 2021/05/04 at 9:43 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

चंबा। विकास खंड चंबा की पल्यूर पंचायत के टिपरा नाले में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। सुबह करीब 8:00 बजे बादल फटने से नाले का जलस्तर एकदम बढ़ गया, जिससे सूखा नाला उफनती दरिया में तबदील हो गया। इससे साथ लगते घरों को भी नुकसान हुआ है। कई घरों में पानी भर जाने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोग घरों में भरे पानी को बाहर निकालने में जुट गए व साथ ही जरूरी सामान को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगे। वहीं डरे हुए परिवार के कई सदस्य बच्चों को लेकर सुरक्षा की खातिर घरों से बाहर सुरक्षित स्थान पर जा पहुंचे। बादल फटने से नाले में आई बाढ़ के कारण दो कारों को भी नुकसान हुआ है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

विकास खण्ड मैहला की ग्राम पंचायत कुनेड में भी बादल फटने से भारी नुकसान का समाचार है। उधर बारिश के कारण चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग कलसुई के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। एनएच प्राधिकरण चंबा ने मशीनरी को भेजकर मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है

बादल फटने से कई घरों को नुकसान हुआ है, साथ ही पानी के बहाव से खेत भी बह गए हैं, जिससे खेतों में बीजी फसलों को भी नुकसान हुआ है। उधर क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी इस तरह की भारी बारिश का समाचार है। बताया जा रहा है कि पानी के बहाव से प्रोजेक्ट की नहर का हिस्सा भी बह गया है। पानी का बहाव इतना था कि सड़क मार्ग पर बने पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। चंबा-भरमौर मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद है।

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने कहा कि बादल फटने से घर सहित खेतों को काफी नुकसान हुआ है उन्होंने संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार को आदेश देकर नुकसान के आकलन के रिपोर्ट बनाने काे कहा है। साथ ही लोगों को इस तरह के माहौल में एहतियात बरतने की सलाह दी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING NEWS : रायपुर में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, रायपुर कलेक्टर ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन RAIPUR BREAKING NEWS : रायपुर में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, रायपुर कलेक्टर ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
Next Article पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, जांच के दिए आदेश पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, जांच के दिए आदेश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?