भिलाई नगर। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फैलाई जा रही अराजकता के विरोध में आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने अपने निवास पर धरना दिया। भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर श्री पाण्डेय ने अपने ही निवास पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक दिवसीय धरना दिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी की गुंडागर्दी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज भारतीय जनता पार्टी का समस्त कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिनके साथ टीएमसी गुंडागर्दी कर रही है उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस इस प्रकार के कृत्य कर अपनी विचारधारा को समस्त देश के सामने प्रस्तुत कर रही है। धरना में मुख्य रूप से मनीष पाण्डेय, विनोद सिंह, तेज बहादुर सिंह, अशोक तमिल, रोहित तिवारी, प्रश्म दत्ता आदि उपस्थित थे।