Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CORONA BREAKING : देश में बेकाबू हुआ कोरोना… 24 घंटे में मिले रिकॉर्डतोड़ 4.12 लाख केस… 3,979 की मौत…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona Casesदेश

CORONA BREAKING : देश में बेकाबू हुआ कोरोना… 24 घंटे में मिले रिकॉर्डतोड़ 4.12 लाख केस… 3,979 की मौत…

Poonam Shukla
Last updated: 2021/05/06 at 10:37 AM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
CORONA UPDATE : प्रदेश में घटने लगी कोरोना की रफ़्तार, आज मिले 305 नए मरीज, 5 की मौत, यहाँ से मिले सर्वाधिक 
CORONA UPDATE : प्रदेश में घटने लगी कोरोना की रफ़्तार, आज मिले 305 नए मरीज, 5 की मौत, यहाँ से मिले सर्वाधिक 
SHARE

- Advertisement -

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। यहां बुधवार को रिकॉर्ड 4 लाख 12 हजार 373 मामले आए। यह एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों को सबसे बड़ा आंकड़ा है। नए मामलों के साथ मौतों के आंकड़े बढ़ने से लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। बीते दिन दुनिया में 14,278 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई। इनमें 3,979 मौतें सिर्फ भारत में ही रिकॉर्ड की गईं। यानी दुनिया में महामारी की वजह से हुई हर चौथी मौत भारत में ही दर्ज की गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि पिछले 24 घंटे में यहां 3 लाख 30 हजार 525 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

- Advertisement -

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.12 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,979
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.30 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.10 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.72 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.30 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 35.62 लाख

- Advertisement -

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां बुधवार को 57,640 लोग संक्रमित पाए गए। 57,006 लोग रिकवर हुए और 920 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 48.80 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 41.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 72,662 लोगों की मौत हो गई है। 6.41 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

यहां बुधवार को 31,111 लोग संक्रमित पाए गए। 40,852 लोग रिकवर हुए और 353 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 13.99 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 11.22 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,151 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2.62 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को 20,960 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 19,209 लोग ठीक हुए और 311 की मौत हो गई। अब तक 12 लाख 53 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 11 लाख 43 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,063 मरीजों की मौत हो चुकी है। 91,859 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़

यहां बुधवार को 15,157 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 10,152 लोग ठीक हुए और 253 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.02 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.63 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,738 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.29 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात

राज्य में बुधवार को 12,955 लोग संक्रमित मिले। 12,995 लोग रिकवर हुए और 133 की मौत हो गई। अब तक 6.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.77 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,912 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.48 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश

राज्य में बुधवार को 12,319 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,643 लोग ठीक हुए और 71 की मौत हो गई। अब तक 6.24 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,074 लोगों की मौत हो चुकी है। 89,244 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

TAGGED: देश का कोरोना अपडेट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नहीं रहे पूर्व PM के बेटे और पूर्व केंद्रीय मंत्री SAD NEWS : नहीं रहे पूर्व PM के बेटे और पूर्व केंद्रीय मंत्री, CM बघेल ने दी श्रद्धांजलि
Next Article कोरोना को मात दे, घर लौटी तीजन बाई INSPRITIONAL : सीटी स्कोर था 25 में 25, फिर भी कोरोना को मात दे, घर लौटी तीजन बाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
CG BREAKING : खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 13 हाइवा जब्त
Breaking News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 13, 2025
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Bastar : हिमांशु ने बढ़ाया बस्तर का मान, राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
छत्तीसगढ़ बस्तर May 13, 2025
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में युवा को मिली नौकरी
Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय के प्रवास ने बदल दी बल्दाकछार के टिकेश्वर की ज़िंदगी, सुशासन तिहार में मिली नौकरी
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
14 Naxalites surrendered in CG : लाल आतंक को बड़ा झटका; 5 महिला समेत 16 लाख के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?