Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर और बिलासपुर के सभी वार्डो में जरूरतमंद परिवारों को राशन का वितरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

रायपुर और बिलासपुर के सभी वार्डो में जरूरतमंद परिवारों को राशन का वितरण

GrandNews
Last updated: 2021/05/06 at 4:51 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

- Advertisement -

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रायपुर तथा बिलासपुर नगर नियमों के सभी वार्डों में जरूरतमंद परिवारों को राशन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कोरोना संकट के दौरान लाकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर संकटग्रस्त लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डो में 100-100 जरूरतमंद परिवारों को राशन का वितरण

- Advertisement -

रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के मार्गनिर्देशन पर निगम के सभी 70 वार्डों में राशन के पैकेट वितरित करने का कार्य सभी जोनों की टीमों द्वारा किया जा रहा है। संबंधित पार्षद के नेतृत्व में प्रत्येक वार्ड के 100-100 जरुरतमंद परिवारों को राशन के पैकेट जोनों की टीमों द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। जोन 1 के कमिश्नर सुभाष चन्द्राकर ने जोन के तहत नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शुभम की उपस्थिति में वार्ड के जरुरतमंद परिवारों को 100 राशन पैकेट सम्बंधित परिवारों के घरों में पहुंचकर वितरित किये ।

- Advertisement -

इसी तरह जोन क्रमांक 7 के जोन कमिश्नर एन. आर. रत्नेश ने जोन के तात्यापारा वार्ड नम्बर 37 में पार्षद एवं निगम सामान्य प्रशासन एवं विधि- विधायी कार्य विभाग के अध्यक्ष रितेश त्रिपाठी एवं शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद दीपक जायसवाल की उपस्थिति में वार्ड 37 एवं 38 में पहुंचकर दोनों वार्डों में 100 – 100 राशन पैकेट सम्बंधित परिवारों के घरों में जाकर उन्हें वितरित किये । इसी प्रकार सभी जोनों की टीमों द्वारा सम्बंधित वार्ड पार्षद के नेतृत्व में वार्ड में जरुरतमंद 100 परिवारों को राशन के पैकेट वितरित करने का कार्य किया जा रहा है।

बिलासपुर नगर निगम लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा रहा निःशुल्क राशन पैकेट

बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के ऐसे दिहाड़ी मजदूर और ऐसे गरीब असहाय परिवार जो लॉकडाउन के कारण दैनिक मजदूरी नहीं मिलने से अपने लिए भोजन सामग्री जुटा पाने में असमर्थ हैं। ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए नगर-निगम द्वारा निःशुल्क राशन पैकेट वितरित किये जा रहे हैं। शहर के सभी आठ जोन में 466 जरूरतमंद परिवारों ने राशन की मांग की है जिन्हें नगर-निगम की टीम उनके घरों में पहुंच कर राशन के पैकेट प्रदान की।

बिलापुर नगर-निगम के महापौर रामशरण यादव और कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने नेतृत्व में निगम के सभी वार्डो में जरूरतमंदों तक राशन की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। लोगों द्वारा निगम द्वारा बताए गए फोन नंबर पर नाम, पता नोट कराने पर घरों में राशन पहुंचाया जा रहा है। इसके लिये नगर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने प्रत्येक जोन के लिये प्रभारियों का फोन नंबर जारी किया है, जिनसे सम्पर्क कर राशन की जरूरत से अवगत कराया जा सकता है।

बिलासपुर नगर निगम में सूखा राशन पैकेट के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर राशन प्राप्त किया जा सकता है-
जोन क्रं. 1 सकरी के वार्ड क्रं. 1 से 4 तथा 13 से 14 तक के लिए मो. 8602736509, जोन क्रं. 2 तिफरा के वार्ड क्रं. 5 से 12 के लिए मो. 9981997734, जोन क्रं. 3 टाउनहाल के वार्ड क्रं.15 से 25 तक के लिए मो.8602736089, जोन क्रं 4 व्यापार विहार के वार्ड क्रं 23 से 29 तक के लिए मो.8602735849, जोन क्रं 5 के वार्ड क्रं 30 से 37 तक के लिए मो.8602652694, जोन क्रं 6 के वार्ड क्रं 38 से 46 और 69,70 के लिए मो.8602736159,जोन क्रं 7 के वार्ड क्रं 47 से 58 तक के लिए मो. 7024108219 तथा जोन क्रं 8 के वार्ड क्रं 59 से 68 तक के लिए मो.8602652194 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बैकुण्ठपुर में लापरवाही की हदे पार, खुले में फेके जा रहे पीपीई किट, फेके गये खाने को खा रहे मवेशी
Next Article कोरोना की तीसरी लहर का डर- PM मोदी ने की केंद्रीय मंत्रियों संग बैठक…दिए ये निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News: जनजागरूकता से बाल विवाह रोकने में मिल रही मदद
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 10, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने एक कदम बढ़ाया सेवा कार्य की ओर, अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कई जगहों पर प्याऊ का किया शुभारंभ
Grand News May 10, 2025
BIG BREAKING : पाकिस्तान ने फिर दिखाई अपनी औकात, भारत में कई जगहों पर ड्रोन से किया गया अटैक, सीजफायर का किया उल्लंघन
Breaking News May 10, 2025
CG BREAKING : शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा निलंबित
CG BREAKING: मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, आदेश जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?