Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोविड-19 की त्रासदी गुजरात के अखबारों में भी दिख रही, शोक संदेशों से पटे अखबार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कोविड-19 की त्रासदी गुजरात के अखबारों में भी दिख रही, शोक संदेशों से पटे अखबार

GrandNews
Last updated: 2021/05/06 at 5:34 PM
GrandNews
Share
2 Min Read
SHARE

गुजरात में कोविड-19 महामारी की बढ़ती विभिषिका का अंदाजा यहां से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों से लगाया जा सकता है जिसमें शोक संदेशों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसका अंदाजा सौराष्ट्र भास्कर के भावनगर संस्करण में देखने को मिला जहां पर बृहस्पतिवार को 16 पन्नों के समाचार पत्र में आठ पन्ने शोक संदेश और श्रद्धांजलि से भरे हुए थे।

- Advertisement -
Ad image

नेशनल डेस्क: गुजरात में कोविड-19 महामारी की बढ़ती विभिषिका का अंदाजा यहां से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों से लगाया जा सकता है जिसमें शोक संदेशों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसका अंदाजा सौराष्ट्र भास्कर के भावनगर संस्करण में देखने को मिला जहां पर बृहस्पतिवार को 16 पन्नों के समाचार पत्र में आठ पन्ने शोक संदेश और श्रद्धांजलि से भरे हुए थे। मृत्यु संदेशों की संख्या में वृद्धि उन आशंकाओं की बीच हो रही है कि विभिन्न कारणों से कोविड-19 के मामलों और मौतों की संख्या कम बताई जा रही है। मशहूर गुजराती समाचार पत्र सौराष्ट्र भास्कर में बृहस्पतिवार को 238 शोक संदेश प्रकाशित किए गए जबकि दो महीने पहले यानी छह मार्च को केवल 28 शोक संदेश प्रकाशित हुए थे।

एक अन्य प्रमुख गुजराती अखबार संदेश ने खबर दी कि गुजरात के खेड़ा जिले में बुधवार को कोविड-19 के 12 मरीजों की मौत हुई जबकि राज्य सरकार द्वारा मौतों की संख्या दो बताई गई। इसी प्रकार गुजरात समाचार अखबार ने बुधवार को गांधीनगर में 25 लोगों के कोरोना वायरस से मौत की खबर प्रकाशित की इसके विपरीत राज्य सरकार ने बताया कि गांधीनगर में बुधवार को केवल एक मरीज की मौत कोविड-19 से हुई है। विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य की भाजपा सरकार संक्रमितों की संख्या कम बता रही है और महामारी से मौतों को छिपा रही है। राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया, विजय रूपाणी नीत सरकार कोरोना वायरस के मौतों को कम बता रही है ताकि लोगों से सच्चाई छिपाई जा सके।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ऑक्सीजन की तरह पानी की ना हो जाए कमी, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
Next Article BSNL के इस प्लान में सबसे ज्यादा फायदा, जियो और एयरेटल भी हैं पीछे BSNL के इस प्लान में सबसे ज्यादा फायदा, जियो और एयरेटल भी हैं पीछे
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

  CG CRIME NEWS : चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर 3 साल तक नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी ‘साहेब’ महज चार घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG CRIME NEWS : गोद लिए बेटे ने अपनी ही मां की करवा दी हत्या, 40 हजार में दी थी सुपारी, बताई जा रही यह वजह 
Sarangarh - Bilaigarh क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG NEWS : बाइक सवार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
छत्तीसगढ़ दुर्घटना रायगढ़ July 20, 2025
Foreign devotees of Bajrangi: बजरंगी के विदेशी भक्त जिनकी हनुमान पर है अटूट आस्था, जानें कब और कैसे उन पर बरसी हनुमत कृपा
Grand News NATIONAL दिल्ली देश धर्म रोचक खबरें वायरल वीडियो July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?