Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ाई जा रही कोरोना जांच की संख्या, 6 मई को सर्वाधिक 61,344 टेस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ाई जा रही कोरोना जांच की संख्या, 6 मई को सर्वाधिक 61,344 टेस्ट

GrandNews
Last updated: 2021/05/07 at 6:37 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

Contents
ALSO READ : सभी राज्यों में 16 मई से Remdesivir का किया जाएगा आवंटन, उर्वरक मंत्री डीवी. सदानंद गौड़ा ने जानकारी, जानिए क्या कहाALSO READ :BIG NEWS-होमआइसोलेशन में रहने वालेे मरीजों के आक्सीजन लेवल की नियमित जांच जरूरी
- Advertisement -

रायपुर। कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए प्रदेश में लगातार सैंपल जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। बीते 6 मई को प्रदेश में सर्वाधिक 61 हजार 344 सैंपलों की जांच की गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से यह एक दिन में जांचे गए सैंपलों की सर्वाधिक संख्या है। पिछले एक सप्ताह (30 अप्रैल से 6 मई के बीच) के दौरान कुल तीन लाख 99 हजार 059 सैंपलों की जांच की गई है। इस दौरान प्रतिदिन औसतन 57 हजार आठ सैंपल जांचे गए हैं। अभी रोजाना करीब 40 प्रतिशत सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच हो रही है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से अब तक कुल 75 लाख 45 हजार 935 सैंपलों की जांच की गई है। इनमें से 28 लाख 15 हजार 701 सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच और 47 लाख 30 हजार 234 सैंपलों की एंटीजन किट से जांच की गई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ALSO READ : सभी राज्यों में 16 मई से Remdesivir का किया जाएगा आवंटन, उर्वरक मंत्री डीवी. सदानंद गौड़ा ने जानकारी, जानिए क्या कहा

प्रदेश में रोजाना प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना जांच की संख्या राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा है। छत्तीसगढ़ में जहां प्रतिदिन प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 2116 सैंपलों की जांच हो रही है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर इसका औसत 1349 है। कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से प्रति दस लाख की जनसंख्या पर सैंपल जांच के राष्ट्रीय और प्रदेश के औसत में भी बहुत अंतर है। इस दौरान प्रदेश में जहां प्रति दस लाख की आबादी पर दो लाख 62 हजार 712 सैंपलों की जांच की गई है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर दो लाख 24 हजार 024 सैंपल ही जांचे गए हैं।

- Advertisement -

ALSO READ :BIG NEWS-होमआइसोलेशन में रहने वालेे मरीजों के आक्सीजन लेवल की नियमित जांच जरूरी

प्रदेश में अब कांकेर और महासमुंद में भी आरटीपीसीआर जांच की सुविधा शुरू होने से जांच की रफ्तार में और तेजी आई है। अब प्रदेश में नौ शासकीय वायरोलॉजी लैबों और 31 ट्रू-नाट लैबों के साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर रैपिड एंटीजन किट से कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। प्रदेश के नौ और जिला मुख्यालयों में वॉयरोलॉजी लैब शुरू करने की तैयारी चल रही है। बीते सप्ताह 30 अप्रैल को 59 हजार 436, 1 मई को 60 हजार 863, 2 मई को 42 हजार 032, 3 मई को 58 हजार 493, 4 मई को 57 हजार 034, 5 मई को 59 हजार 857 और 6 मई को 61 हजार 344 सैंपलों की जांच की गई है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article PENDRA NEWS- होमआइसोलेशन में रहने वालेे मरीजों के आक्सीजन लेवल की नियमित जांच जरूरी
Next Article राहत की खबर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, देश के 17 राज्यों में 50 हजार से भी कम कोरोना के सक्रिय मामले राहत की खबर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, देश के 17 राज्यों में 50 हजार से भी कम कोरोना के सक्रिय मामले
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

RAIPUR NEWS : यूनियन क्लब में मेगा समर कैंप का शुभारंभ कल, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे संत युधिष्ठिर लाल 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Railway Action : रील-बाजों को रेलवे की चेतावनी, जेल की सजा के साथ जुर्माना भी
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : जांजगीर चांम्पा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा, लोगों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा, देशभक्ति का दिया संदेश 
Grand News May 17, 2025
CG NEWS : पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने कर ली आत्महत्या, घर में फंदे से लटकती मिली लाश 
Grand News May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?