Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CORONA in INDIA : लगातार पांचवे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस… पहली बार रिकॉर्ड 3.86 हुए ठीक… 4,091 लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona Casesदेश

CORONA in INDIA : लगातार पांचवे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस… पहली बार रिकॉर्ड 3.86 हुए ठीक… 4,091 लोगों की मौत

Poonam Shukla
Last updated: 2021/05/09 at 10:05 AM
Poonam Shukla
Share
6 Min Read
BIG NEWS : मास्क हटाने की जल्दबाजी पड़ी महंगी, यहाँ बढ़ने लगे कोरोना डेल्टा वेरिएंट के नए मामले
BIG NEWS : मास्क हटाने की जल्दबाजी पड़ी महंगी, यहाँ बढ़ने लगे कोरोना डेल्टा वेरिएंट के नए मामले
SHARE

Corona

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। बीते दिन 4 लाख 3 हजार 626 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह लगातार चौथा दिन था, जब 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा केस आए हैं। नए संक्रमितों के साथ मौतों का बढ़ता आंकड़ा भी चिंता का सबब बन रहा है। शनिवार को देश में 4,091 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई। हालांकि राहत की बात रही कि पिछले 24 घंटे में 3 लाख 86 हजार 207 लोगों ने कोरोना को मात दी। यह एक दिन में ठीक होने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

- Advertisement -
Ad image

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

- Advertisement -

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.03 लाख

- Advertisement -

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,091

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.86 लाख

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.22 करोड़

अब तक ठीक हुए: 1.83 करोड़

अब तक कुल मौतें: 2.42 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.32 लाख
लगातार 8वें दिन 3 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए
रिकवरी रेट यानी ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो देश में 1 मई से लगातार 3 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। covid19india.org के आंकड़ों के मुताबिक, 1 मई को 3.08 लाख, 2 मई को 3 लाख, 3 मई को 3.18 लाख, 4 मई को 3.37 लाख, 5 मई को 3.30 लाख, 6 मई को 3.28 लाख, 7 मई को 3.27 लाख और 8 मई को रिकॉर्ड 3.86 लाख मरीज रिकवर हुए हैं।

15 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और मिजोरम शामिल हैं। यहां पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, तमिलनाडु और गुजरात शामिल हैं।

तमिलनाडु में कल से लॉकडाउन

कोरोना की वजह से तमिलनाडु सरकार ने 10 मई से दो हफ्ते के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है। 10 से 24 मई तक तमिलनाडु में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। किराना, राशन की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति है। अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को पहले ई-रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पर्यटन स्थलों की यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां शनिवार को 56,578 लोग संक्रमित पाए गए। 82,266 लोग रिकवर हुए और 864 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 50.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 43.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 75,277 लोगों की मौत हो गई। 6.28 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

यहां शनिवार को 26,636 लोग संक्रमित पाए गए। 34,721 लोग रिकवर हुए और 297 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 14.80 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 12.19 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,170 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2.45 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को 17,364 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20,160 लोग ठीक हुए और 332 की मौत हो गई। अब तक 13.10 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.03 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,071 मरीजों की मौत हो चुकी है। 87,907 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़

यहां शनिवार को 12,239 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12,198 लोग ठीक हुए और 223 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.01 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,381 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.30 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात

राज्य में शनिवार को 11,892 लोग संक्रमित मिले। 14,366 लोग रिकवर हुए और 119 की मौत हो गई। अब तक 6.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,273 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.43 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश

राज्य में शनिवार को 11,598 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,445 लोग ठीक हुए और 90 की मौत हो गई। अब तक 6.60 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.51 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,334 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.02 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

TAGGED: देश का कोरोना अपडेट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग : विधायक की माँ ने 85 की उम्र में ली अंतिम सांस, कोरोना से थी पीड़ित…
Next Article प्रदेश में शादियों में कोरोना गाइडलाइन्स का पालन ना करना पड़ा चिंताजनक, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 9, 2025
“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?