Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CORONA in INDIA : देश मे थोड़ी राहत… 24 घंटे में 3.66 लाख नए मरीज… 3754 की गई जान… 5 दिन बाद 4 लाख से कम केस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona CasesGrand Newsदेश

CORONA in INDIA : देश मे थोड़ी राहत… 24 घंटे में 3.66 लाख नए मरीज… 3754 की गई जान… 5 दिन बाद 4 लाख से कम केस

Poonam Shukla
Last updated: 2021/05/10 at 1:06 PM
Poonam Shukla
Share
5 Min Read
Corona in india
SHARE

 

Corona in india

- Advertisement -
Ad image

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच सोमवार को राहत भरी खबर आई। नए मरीजों का आंकड़ा 5 दिन में पहली बार 4 लाख से नीचे आ गया। बीते 24 घंटे में यहां 3 लाख 66 हजार 317 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। 3 लाख 53 हजार 580 लोग ठीक भी हुए, जबकि 3,747 लोगों ने जान गंवाई।

- Advertisement -

इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में सिर्फ 8,907 की बढ़ोतरी हुई। यह आंकड़ा पिछले 55 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 16 मार्च को 10,934 एक्टिव केस बढ़े थे। हालांकि, ऐसा टेस्टिंग में कमी की वजह से भी हुआ है, क्योंकि बीते दिन देश में सिर्फ 14.74 लाख टेस्ट किए गए। इससे पहले यह आंकड़ा 18 लाख के पार था।

- Advertisement -

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.66 लाख

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,747

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.53 लाख

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.26 करोड़

अब तक ठीक हुए: 1.86 करोड़

अब तक कुल मौतें: 2.46 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.41 लाख

18 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां रविवार को 48,401 लोग संक्रमित पाए गए। 60,226 लोग रिकवर हुए और 572 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 51.01 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 44.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 75,849 लोगों की मौत हो गई। 6.15 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

यहां रविवार को 23,333 लोग संक्रमित पाए गए। 34,636 लोग रिकवर हुए और 296 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 15.03 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 12.54 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,464 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2.33 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

दिल्ली में रविवार को 13,336 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह आंकड़ा पिछले 39 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को 11,491 केस आए थे। 14,738 लोग ठीक हुए और 273 की मौत हो गई। अब तक 13.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,344 मरीजों की मौत हो चुकी है। 86,232 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़

यहां रविवार को 9,120 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,243 लोग ठीक हुए और 189 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,570 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.26 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात

राज्य में रविवार को 11,084 लोग संक्रमित मिले। 14,770 लोग रिकवर हुए और 121 की मौत हो गई। अब तक 6.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.33 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,394 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.39 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश

राज्य में रविवार को 11,051 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,538 लोग ठीक हुए और 86 की मौत हो गई। अब तक 6.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.56 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,420 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.08 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

TAGGED: देश का कोरोना अपडेट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Court का Decision : अभिषेक हत्याकांड में कोर्ट ने दिया फैसला Court का Decision : अभिषेक हत्याकांड में कोर्ट ने दिया फैसला, दो को ताउम्र कारावास, किम्सी दोषमुक्त
Next Article छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : बिना अनुमति कराई बेटी की शादी… अब परिवार के 5 लोग समेत 69 लोग संक्रमित… मचा हड़कंप… मामला दर्ज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Amit Shah's visit to Chhattisgarh : आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे अमित शाह, रायपुर में NFSU का करेंगे भूमि पूजन, ये रहा पूरा शेड्यूल
Amit Shah’s visit to Chhattisgarh : आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे अमित शाह, रायपुर में NFSU का करेंगे भूमि पूजन, ये रहा पूरा शेड्यूल
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 22, 2025
Chhattisgarh : राशनकार्डधारकों के लिए जरुरी खबर; बिना e-KYC नहीं मिलेगा राशन, ऐसे कराएं ई-केवाईसी 
Chhattisgarh : राशनकार्डधारकों के लिए जरुरी खबर; बिना e-KYC नहीं मिलेगा राशन, ऐसे कराएं ई-केवाईसी 
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 22, 2025
RAIPUR BREAKING: राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में चोरी, दो मोबाइल और ₹40,000 कैश पर चोरों ने किया हाथ साफ, देखें CCTV
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 22, 2025
रायपुर। Raipur Breaking: सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया। पूरी घटना का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, युगांधर परमार नामक युवक ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया जब उसकी पत्नी अग्रवाल सायकल दुकान में झाड़ू-पोछा कर बाहर निकली। मंदिर हसौद जाने से इनकार करने पर पति ने उस पर हंसिए से हमला कर दिया। पत्नी की पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं हमले की चपेट में आया दुधमुंहा बच्चा भी घायल हो गया है।
Raipur Breaking: पति ने किया पत्नी पर हंसिए से जानलेवा हमला…खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?