Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG BREAKING : कोरोना से एक और कांग्रेस नेत्री की मौत… इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़बीजापुर

CG BIG BREAKING : कोरोना से एक और कांग्रेस नेत्री की मौत… इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

Poonam Shukla
Last updated: 2021/05/11 at 12:55 PM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जनपद पंचायत अध्यक्ष राधिका तेलम (45) का मंगलवार सुबह करीब 5 बजे निधन हो गया। वह करीब 18 दिन से बीमार थीं। उन्हें उपचार के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थी। संक्रमण के चलते कांग्रेस की यह दूसरी महिला नेता की मौत है। इससे पहले गरियाबंद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता राठौर की 6 अप्रैल को मौत हो गई थी।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, महिला नेता राधिका तेलम की तबीयत बिगड़ने पर उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जो पॉजिटिव आया था। इसके बाद 23 अप्रैल को उन्हें जिले के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। इस पर 26 अप्रैल को डॉक्टरों ने उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि वह वैंटिलेटर पर थीं। उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था।

- Advertisement -

पहली बार पार्षद का चुनाव हारीं, फिर कांग्रेस के समर्थन से सरपंच बनीं

राधिका तेलम का कुछ खास राजनीतिक इतिहास नहीं रहा है। वे पहले पार्षद का चुनाव लड़ चुकी हैं। तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कैकापंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ीं और कांग्रेस के समर्थन से जीत हासिल की। इसके बाद पार्टी के सहयोग से ही जनपद पंचायत अध्यक्ष बनीं। हालांकि उनके निधन से बीजापुर में पार्टी को झटका जरूर लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में उनका जनाधार मजबूत होने लगा था।

एक माह में कोरोना से 4 कांग्रेस नेताओं की हो चुकी है मौत
प्रदेश में एक माह के दौरान चार कांग्रेस नेताओं की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। सबसे पहले 6 अप्रैल को गरियाबंद में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता राठौर का निधन हुआ था। फिर 10 अप्रैल को गरियाबंद में ही छुरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजू ठाकुर की मौत हुई। फिर 25 अप्रैल को बिलासपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रह चुके बसंत शर्मा का निधन हो गया। संक्रमण के बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

TAGGED: कांग्रेस नेत्री की मौत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article कोरोना की दूसरी जंग में, सोनू सूद की बड़ी पहल…
Next Article कोरोना काल मे इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ये है काफी फायदेमंद…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Health News: डार्क चॉकलेट से कम हो सकता है पीरियड्स का दर्द, जानिए कैसे करता है असर
Health News: डार्क चॉकलेट से कम हो सकता है पीरियड्स का दर्द, जानिए कैसे करता है असर
Grand News लाइफस्टाइल June 17, 2025
CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, 5 बैठकें होंगी, अधिसूचना जारी
CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, 5 बैठकें होंगी, अधिसूचना जारी
Breaking News छत्तीसगढ़ June 17, 2025
BHILAI NEWS : विधायक रिकेश सेन के बड़े सपने को राज्य शासन की हरी झंडी, शिक्षाधानी भिलाई को मिली सेंट्रल लाइब्रेरी
Grand News June 17, 2025
CG : मांग पूरी न होने पर आत्मदाह की कोशिश, परिवहन संघ के सदस्यों ने किया चक्का जाम
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?