Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ न्यूज़ : आरक्षकों ने ऐसे बचा ली आत्महत्या करने जा रही महिला की जान… पारिवारिक कारणों से थी दुखी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : आरक्षकों ने ऐसे बचा ली आत्महत्या करने जा रही महिला की जान… पारिवारिक कारणों से थी दुखी

Poonam Shukla
Last updated: 2021/05/12 at 11:48 AM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
कटघोरा थाना
SHARE

 

कटघोरा थाना

- Advertisement -
Ad image

कटघोरा। दो आरक्षकों की सूझबूझ से आज एक महिला की जान बच गई। महिला पारिवारिक विवाद से दुखी होकर खुदकुशी करने निकली थी। पेट्रोलिंग पर निकले जवानों की नजर उस पर गई और उसे गलत कदम उठाने से पहले ही बचा लिया।

पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। यहां थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक संदीप पांडेय व आरक्षक आज सुबह अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे। कटघोरा थाना से कसनिया होते हुए जड़गा मोड़ पर पहुंचे तो उन्होंने एक महिला को जंगल की ओर तेजी से जाते हुए देखा। प्रधान आरक्षक संदीप पांडेय शक के आधार पर महिला को देख पेट्रोलिंग गाड़ी को रुकवाया, फिर महिला का पीछा कर उसे रोका।

प्रधान आरक्षक ने पूछताछ की तो महिला ने बड़ी मुश्किल से बताया कि वो आत्महत्या करने जा रही है। यह बात सुनकर उन्होंने पूछा कि किस वजह से आत्महत्या करने जा रही हो तो महिला ने रोते हुए बताया कि उसके घर में रोज झगड़ा होता है। इससे परेशान होकर खुदकुशी करने जा रही हूं। महिला की बातों को सुनकर प्रधान आरक्षक ने इसकी जानकारी कटघोरा थाना प्रभारी अविनाश सिंह को दी।

थाना प्रभारी के निर्देश पर प्रधान आरक्षक ने पेट्रोलिंग टीम को गांव भेजकर परिवार के सदस्यों को जड़गा मोड़ पर बुलाया। इसके बाद महिला और उसके परिवार के सदस्यों को समझाइश देकर उन्हें सकुशल घर पहुंचाया। प्रधान आरक्षक और आरक्षक की सूझबूझ से आज एक परिवार में अनहोनी टल गई।

TAGGED: आत्महत्या करने जा रही थी महिला, पुलिस ने बचाई जान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भारत में कोरोना के बीच ये नई बीमारी का कहर, 50 फीसदी लोगों की हो रही मौत…
Next Article प्रदेश में यहाँ जहरीली शराब पीने से 5 की मौत…
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: रायगढ़ में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट के आरोपी अब तक बाहर, पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 198 हुए लाभान्वित
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा July 18, 2025
CG NEWS: यातायात सुरक्षा नियमों का यदि सम्मान कर पालन करेंगे तो होगी दुर्घटना से बचाव- डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर। यातायात नियमों को अपनाकर सुरक्षित सूरजपुर बनाने किया अपील।
Grand News छत्तीसगढ़ सूरजपुर July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?