Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CORONA in INDIA : देश में कोरोना से मौतों का टूटा रिकॉर्ड, 4200 की मौत, बीते 24 घंटे में मिले 3.48 लाख नए मरीज, 3.55 लाख हुए स्वस्थ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona CasesGrand Newsदेश

CORONA in INDIA : देश में कोरोना से मौतों का टूटा रिकॉर्ड, 4200 की मौत, बीते 24 घंटे में मिले 3.48 लाख नए मरीज, 3.55 लाख हुए स्वस्थ

Poonam Shukla
Last updated: 2021/05/12 at 9:47 AM
Poonam Shukla
Share
5 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों में फिर बढ़ोतरी हुई, लेकिन राहत की बात है कि लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। मंगलवार को 3 लाख 48 हजार 389 संक्रमितों की पहचान हुई और 3 लाख 55 हजार 256 लोग ठीक हो गए। इससे पहले सोमवार को 3 लाख 29 हजार 491 केस आए थे और 3 लाख 55 हजार 930 मरीज ठीक हुए थे।

- Advertisement -

मौत का आंकड़ा भी चिंता बढ़ाने वाला है। बीते 24 घंटे में 4,198 लोगों ने दम तोड़ा है। यह आंकड़ा तीसरी बार 4 हजार के पार हुआ है। इससे पहले 7 मई को 4,233 और 8 मई को 4,092 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई थी। बीते दो दिन में एक्टिव केस भी करीब 42 हजार घट गए हैं। 9 मई को सबसे ज्यादा 37.41 लाख मरीजों का इलाज चल रहा था। अब यह आंकड़ा घटकर 36.99 लाख रह गया है।

- Advertisement -

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.48 लाख

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,198

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.55 लाख

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.33 करोड़

अब तक ठीक हुए: 1.93 करोड़

अब तक कुल मौतें: 2.54 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 36.99 लाख।

18 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां मंगलवार को 40,956 लोग संक्रमित पाए गए। 71,966 लोग ठीक हुए और 793 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 51.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 45.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 77,191 लोगों की मौत हो गई। 5.58 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

यहां मंगलवार को 20,445 लोग संक्रमित पाए गए। 29,358 लोग ठीक हुए और 301 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 15.45 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 13.13 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,043 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

दिल्ली में मंगलवार को 12,481 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13,583 लोग ठीक हुए और 347 की मौत हो गई। अब तक 13.48 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,010 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 83,809 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़

यहां मंगलवार को 9,717 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12,786 लोग ठीक हुए और 199 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,742 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.25 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

 

5. गुजरात

राज्य में मंगलवार को 10,990 लोग संक्रमित मिले। 15,198 लोग ठीक हुए और 118 की मौत हो गई। अब तक 7.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.63 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,629 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.31 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश

राज्य में मंगलवार को 9,754 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,517 लोग ठीक हुए और 94 की मौत हो गई। अब तक 6.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,595 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.11 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

TAGGED: देश का कोरोना अपडेट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नृशंस हत्या : फिर एक आरक्षक की नक्सलियों ने चढ़ाई बलि, पहले लाठी डंडे से की पिटाई, फिर …
Next Article BIG BREAKING : कोविड केयर सेंटर में लगी भीषण आग… ICU में 70 मरीजों का चल रहा था इलाज… मची अफरातफरी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Model Sheetal murder case : मॉडल शीतल की गला रेत कर हत्या, नहर में मिला शव
Model Sheetal murder case : मॉडल शीतल की गला रेत कर हत्या, नहर में मिला शव
NATIONAL क्राइम June 16, 2025
BIG NEWS : एक से 12वीं तक के छात्रों को मिलेंगे 15 हजार, योजना लागू
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 16, 2025
CG NEWS : अवैध रेत खनन रोकने गए ग्रामीणों पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार 
CG NEWS : अवैध रेत खनन रोकने गए ग्रामीणों पर फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार 
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 16, 2025
CG NEWS : थाने में गूंजा हैप्पी बर्थडे, थाना स्टाफ ने धूमधाम से मनाया दिव्यांग परमेश्वरी का जन्मदिन 
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?