Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: देश के कई राज्यों में आज से लॉकडाउन, जानें अब तक कहां-कहां लगीं सख्त पाबंदियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

देश के कई राज्यों में आज से लॉकडाउन, जानें अब तक कहां-कहां लगीं सख्त पाबंदियां

GrandNews
Last updated: 2021/05/12 at 9:11 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब धीरे-धीरे लॉकडाउन लगाया जा रहा है। अब तक देश के 26 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लॉकडाउन या कोरोना की सख्त पाबंदियां लागू की गई हैं। तेलंगाना, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़, असम जैसे राज्यों ने कोरोना को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। कुछ राज्यों ने सख्त लॉकडाउन लागू किया है।

- Advertisement -
Ad image

ALSO READ : केंद्र सरकार ने कहा, कोवैक्सीन की उत्पादन क्षमता जुलाई-अगस्त 2021 तक हो जाएगी लगभग 6-7 गुना

- Advertisement -

तेलंगाना में आज से 10 दिनों का लॉकडाउन

- Advertisement -

तेलंगाना में आज से 10 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है। राज्य में 12 मई से 10 दिनों के लिए लाकडाउन लगाने का फैसला किया गया। इस दौरान सुबह छह से 10 बजे तक आम लोगों को आवश्यक सामान की खरीद और अन्य जरूरी कामकाज निपटाने की छूट दी गई है।

ALSO READ : BIG NEWS : मुख्यमंत्री ने स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप इन दुकानों के संचालन में छूट देने जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ के एक जिले में आज से पूर्ण लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में COVID19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर आज मध्यरात्रि से 15 मई की मध्यरात्रि तक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

असम में लगाई गई कड़ी पाबंदियां

असम सरकार ने कहा है कि COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए, कड़े प्रतिबंधों को लागू किया जाना चाहिए। अगले आदेशों तक 13 मई को सुबह 5 बजे से हर रोज दोपहर 1 बजे तक सभी दुकानों को खोलने की अनुमति है। दोपहर 1 बजे के बाद केवल होम-डिलीवरी की अनुमति है। साप्ताहिक बाजार 15 दिनों तक बंद रहेंगे।

 

गुजरात के 36 शहरों में नाइट कर्फ्यू

गुजरात ने भी राज्य के 36 शहरों में नाइट कफ्र्यू और अन्य पाबंदियों को 18 मई तक बढ़ाने का एलान किया है।

पुडुचेरी में लॉकडाउन की तैयारी !

पुडुचेरी की उप राज्यपाल टी. सौंदरराजन ने कहा है कि अगर लोग कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में प्रशासन की मदद नहीं करते हैं तो केंद्र शासित प्रदेश में लाकडाउन लगाना अपरिहार्य हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में लॉकडाउन

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश ने कोरोना कर्फ्यू(लॉकडाउन) की अवधि को 17 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। वहीं दिल्ली में भी लाकडाउन सोमवार, 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। वहीं हरियाणा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को लेकर लगाई गई पाबंदियां 17 मई तक बढ़ा दी है। राजस्थान में सोमवार सुबह पांच बजे (10 मई) से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन रहेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : मुख्यमंत्री ने स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप इन दुकानों के संचालन में छूट देने जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश BIG NEWS : मुख्यमंत्री ने स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप इन दुकानों के संचालन में छूट देने जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश
Next Article कौन आपकी आईडी पर चला रहा है फर्जी सिम, ऐसे लगा सकते हैं पता
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया स्मृति दिवस, दी श्रद्धांजलि और किया पौधारोपण
छत्तीसगढ़ रायपुर June 23, 2025
RAIPUR CRIME NEWS : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पहचान छिपाने बन गया था सपेरा, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 23, 2025
Chhattisgarh : न्याय अब मोबाइल स्क्रीन पर, बिलासपुर उपभोक्ता आयोग में ई-हियरिंग की हुई शुरुआत...
Chhattisgarh : न्याय अब मोबाइल स्क्रीन पर, बिलासपुर उपभोक्ता आयोग में ई-हियरिंग की हुई शुरुआत…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 23, 2025
CG BREAKING :
 CG NEWS : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला
छत्तीसगढ़ June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?