कांकेर। नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण किया है। दोनों नक्सली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दोनों नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। दोनों नक्सलियों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बिगड़ते स्वास्थ्य कारणों से दोनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
इधर दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में 5 किलो टिफिन बम के साथ के एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। फुलपाड़ के जंगलों में घेराबंदी कर नक्सली को गिरफ्तार किया है। नक्सली से 25 मीटर तार और बैटरी भी जब्त की गई है। DRG और पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।
Also Read : अस्पताल में भर्ती मरीज़ की नकली रेमडेसीवीर इंजेक्शन लगने से मौत
Advertisements
Advertisements