Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बाल विवाह एक सामाजिक बुराई ही नही, कानूनन अपराध भी – कलेक्टर कांकेर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कांकेरGrand News

बाल विवाह एक सामाजिक बुराई ही नही, कानूनन अपराध भी – कलेक्टर कांकेर

GrandNews
Last updated: 2021/05/14 at 8:03 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
बाल विवाह एक सामाजिक बुराई ही नही, कानूनन अपराध भी - कलेक्टर कांकेर
बाल विवाह एक सामाजिक बुराई ही नही, कानूनन अपराध भी - कलेक्टर कांकेरबाल विवाह एक सामाजिक बुराई ही नही, कानूनन अपराध भी - कलेक्टर कांकेर
SHARE

कांकेर।  कलेक्टर चन्दन कुमार ने जिले के नागरिकों को बाल विवाह न करने और न ही बाल विवाह होने देने की अपील करते हुए कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई ही नहीं बल्कि कानूनन अपराध भी है, इसे हमें जड़ से खत्म करना होगा। कलेक्टर ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का निर्मम उल्लंघन भी है, बाल विवाह के कारण बच्चों के पूर्ण और परिपक्व व्यक्ति के रूप में विकसित होने के अधिकार, इच्छा स्वास्थ्य, पोषण व शिक्षा पाने और हिंसा, उत्पीड़न व शोषण से बचाव के मूलभूत अधिकारों का हनन होता है, कम उम्र में विवाह से बालिका का शारीरिक विकास रूक जाता है तथा कम उम्र की मां के नवजात शिशुओं का वजन कम रह जाता है, साथ ही उनके सामने कुपोषण व खून की कमी की भी आशंका बनी रहती है। बाल विवाह की वजह से बहुत सारे बच्चे अनपढ़ और अकुशल रह जाते हैं जिससे उनके सामने अच्छा रोजगार पाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की ज्यादा संभावना नहीं बचती है।

कलेक्टर चन्दन कुमार ने कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और 18 वर्ष से कम आयु की लडकी का विवाह प्रतिबंधित है। कोई व्यक्ति जो बाल विवाह करवाता है, करता है, उसमें सहायता करता है, बाल विवाह को बढ़ावा देता है, उसकी अनुमति देता है अथवा बाल विवाह में सम्मिलित होता है, उन्हें 2 वर्ष तक का कठोर करावास अथवा जुर्माना जो कि 01 लाख रूपए तक हो सकता है अथवा दोनो से दण्डित किया जा सकता है। बाल विवाह होने की सूचना ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचायत सचिव, ग्राम के शिक्षक, कोटवार, आंगनबाडी कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, जो ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के सदस्य भी होते हंै, के द्वारा तत्काल पहुॅचाई जा सकती है। बाल विवाह की सूचना बाल विकास परियोजना अधिकारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अथवा जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी जा सकती है। इसके अलावा टोलफ्री नंबर 1098 पर भी सूचना दिया जा सकता है।

- Advertisement -
Ad image
TAGGED: #कलेक्टर चन्दन कुमार, #छत्तीसगढ़, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, कांकेर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में लगातार कर रहा अनाज का वितरण,बाफना ने कहा- जिला संयोजक सुनिश्चित करे, कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए
Next Article संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने टीकाकरण अभियान का किया निरीक्षण संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने टीकाकरण अभियान का किया निरीक्षण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: मूसलाधार बारिश के बीच युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस ने किया जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव।
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 25, 2025
CG NEWS : शराब के लिए पैसा मांगने पर युवक की हत्या 
क्राइम छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 25, 2025
CG NEWS: आपातकाल की 50वीं बरसी पर निकली रैली,संविधान हत्या दिवस का हुआ आयोजन 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 25, 2025
CG NEWS: संविधान हत्या दिवस पर आपातकाल के काले अध्याय को किया गया याद,एनसीसी कैडेट्स ने निकाली रैली, मीसा बंदियों ने साझा की आपबीती
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?