Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सड़क किनारे मिली कांस्टेबल की लाश, पुलिस ने बताया हादसा, तो परिजन बोले- प्लांड मर्डर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सड़क किनारे मिली कांस्टेबल की लाश, पुलिस ने बताया हादसा, तो परिजन बोले- प्लांड मर्डर

Poonam Shukla
Last updated: 2021/05/14 at 2:20 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
Constable death
SHARE

 

Jawan ki lash
Janjgir champa

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में गुरुवार की रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर एक कांस्टेबल की मौत हो गई। इस कांस्टेबल का नाम पुष्पराज सिंह था। सड़क के किनारे पुष्पराज की स्कूटी गिरी मिली, उसके शरीर पर बिजली के तार लिपटे मिले, गले में भी तार उलझा हुआ था। पुलिस इसे एक हादसा बता रही है, मगर घर वाले इसे हत्या होने का दावा कर रहे हैं। जांजगीर पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। पुष्पराज की लाश देशी शराब दुकान के पास की सड़क पर मिली।

- Advertisement -
Ad image

Jawan

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक ऐसे हुई मौत

- Advertisement -

अब तक की जांच में पुलिस ने पाया कि पुष्पराज की स्कूटी सड़क किनारे लगे तार में फंस गई। स्कूटी रफ्तार में होने की वजह से अनियंत्रित होकर घुम गई और तार पुष्पराज के गले में कसता चला गया। इसी वजह से पुष्पराज का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि फॉरेंसिक एक्सपर्ट इस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के लिए भी पुष्पराज का शव भेजा गया, जिससे मौत की वजह और साफ हो सकेगी।

 

मौत से पहले मिली थी धमकी

पुष्पराज साहू ने एक दिन पहले अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था। इसमें उसने लिखा था कि उसे बर्खास्त करने या सस्पेंड करने की धमकी मिल रही है। पुष्पराज लगातार, पुलिस वालों से पुलिस लाइन में मजदूरों की तरह काम करवाने, खराब क्वालिटी के बुलेट प्रूफ जैकेट, नक्सल मामले पर पुलिस और सरकार की नीतियों पर खुलकर खिलाफत करते रहे हैं।

 

घर वाले बोले ये- प्लांड मर्डर है

पुष्पराज के भाई ने हादसे की जगह का मुआयना किया। मीडिया से उसने कहा कि उसके भाई की हत्या की गई है। दरअसल आए दिन सोशल मीडिया पर पुष्पराज पुलिस विभाग के अफसरों यहां तक की गृहमंत्री के खिलाफ भी बातें लिखकर पोस्ट करता रहा है। उसने हाल ही में सक्ती थाने के प्रभारी के खिलाफ पोस्ट की थी, उसमें लिखा था कि 1 लाख रुपए महीना घूस लेकर इंस्पेक्टर जुए के अड्‌डे चलवाता है। अब ये पोस्ट पुष्पराज के फेसबुक पर नहीं दिख रही। पुष्पराज के परिवार के लोगों ने इसी तरह के विवाद को उसकी हत्या की वजह बताया और अंदेशा जताया है कि किसी ने इसी वजह से नाराज होकर पुष्पराज की हत्या कर दी।

तीन बार हुआ बर्खास्त, हर बार मिली जॉइनिंग

पुलिस सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐसा पहला मामला है कि किसी कांस्टेबल को तीन बार बर्खास्त किया गया हो और तीनों बार इसे जॉइनिंग दे दी गई हो। अक्टूबर 2019 में पुष्पराज पर इल्जाम लगा था कि इसने पुलिस आंदोलन को हवा दी। इसके बाद एक बड़े गांजा तस्कर से 60 हजार रुपए लेकर उसे छोड़ने, 109 दिन तक ड्यूटी में अनुपस्थित रहने, एसपी से बहस करने के मामले में पुष्पराज को बर्खास्त किया जा चुका है। मगर हर बार विभागीय जांच और सरकारी नौकरी के नियमों के जरिए पुष्पराज के खाते में दोबारा बहाली आई। इस वक्त वो सक्ती थाने में पोस्टेड था।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, जांजगीर चांपा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बीइंग सामाजिक संस्था कोरोना प्रभावितों की जमकर कर रहे हैं मदद
Next Article COVID NEWS: दवाईयों के ज्यादा इस्तेमाल से हो रहा है दुष्प्रभाव-टीएस सिंहदेव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : “छत्तीसगढ़ और हर जिले का एक बड़ा संस्थान डॉ सुरेंद्र दुबे के हो नाम” – सीएम सहित संगठन नेताओं से विधायक रिकेश की मांग
BHILAI छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
ऑनलाइन गेम की लत, दोस्त से कर्ज और फिर जुर्म की राह… राजिम में दिनदहाड़े ज्वेलरी चोरी का खुलासा – पुलिस ने किया चौंकाने वाला पर्दाफाश
Grand News June 29, 2025
Durg News : विवादों में घिरा आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, महिला सहकर्मी पर हीटर रॉड से ताबड़तोड़ हमला
Durg News : विवादों में घिरा आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, महिला सहकर्मी पर हीटर रॉड से ताबड़तोड़ हमला
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 29, 2025
Most Expensive Cars: ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी कारें, जानें कितनी है कीमत? 
Most Expensive Cars: ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी कारें, कीमत जान लगेगा झटका
Racing June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?