Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CORONA IN INDIA : देश में दिखा लॉकडाउन का असर, 24 घण्टे में मिले 3.26 लाख नए केस, 3,876 की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsCorona CasesGrand Newsदेश

CORONA IN INDIA : देश में दिखा लॉकडाउन का असर, 24 घण्टे में मिले 3.26 लाख नए केस, 3,876 की मौत

Poonam Shukla
Last updated: 2021/05/15 at 10:14 AM
Poonam Shukla
Share
5 Min Read
BIG NEWS : मास्क हटाने की जल्दबाजी पड़ी महंगी, यहाँ बढ़ने लगे कोरोना डेल्टा वेरिएंट के नए मामले
BIG NEWS : मास्क हटाने की जल्दबाजी पड़ी महंगी, यहाँ बढ़ने लगे कोरोना डेल्टा वेरिएंट के नए मामले
SHARE

Corona

- Advertisement -

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले घटने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 3 लाख 26 हजार 14 मामले सामने आए और 3,876 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 3 लाख 52 हजार 850 लोगों ने कोरोना को मात दी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 30,754 की गिरावट दर्ज कह गई। यह इस साल एक्टिव केस में आंकड़ों में सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 10 मई को इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 30,490 की कमी हुई थी।

- Advertisement -

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

- Advertisement -

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.26 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,876
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.52 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.43 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.04 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.66 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 36.69 लाख

18 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां शुक्रवार को 39,923 लोग संक्रमित पाए गए। 53,249 लोग ठीक हुए और 695 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 53.09 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 47.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 79,552 लोगों की मौत हो गई। 5.19 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

यहां शुक्रवार को 15,747 लोग संक्रमित पाए गए। 26,179 लोग ठीक हुए और 312 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 15.96 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 13.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,957 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1.93 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

दिल्ली में शुक्रवार को 8,506 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14,140 लोग ठीक हुए और 289 की मौत हो गई। अब तक 13.80 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,907 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 71,794 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़

यहां शुक्रवार को 7,594 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 10,444 लोग ठीक हुए और 172 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.99 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,461 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.15 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात

राज्य में शुक्रवार को 9,995 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 15,365 लोग ठीक हुए और 104 की मौत हो गई। अब तक 7.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,944 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1.17 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश

राज्य में शुक्रवार को 8,087 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,671 लोग ठीक हुए और 88 की मौत हो गई। अब तक 7.16 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,841 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.04 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य में शुक्रवार को 8,087 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,671 लोग ठीक हुए और 88 की मौत हो गई। अब तक 7.16 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,841 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.04 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

TAGGED: # latest news, Corona in chhattisgarh, Corona in delhi, Corona in gujrat, Corona in india, Corona in madhyapradesh, Corona in maharashtra, Corona in up, Coronavirus news, Live breaking news, Live news, lockdown breKing, Lockdown news, News in hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर : प्रदेश में सभी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया आज से शुरू…
Next Article CG NEWS : माओवादियों ने मचाया उत्पात, कंपनी के ऑपरेटरों को बेरहमी से पीटा, 1 की मौत  ब्रेकिंग न्यूज़ : नक्सलियों ने की ग्रामीण की निर्मम हत्या, एडिशनल एसपी ने की पुष्टि
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?