Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: किसानों की हितैषी सरकार भूपेश सरकार ने गरियाबंद जिले के किसानों के खाते में पहुँचाये 53 करोड़,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकृषिगरियाबंदछत्तीसगढ़राजिमरायपुर

किसानों की हितैषी सरकार भूपेश सरकार ने गरियाबंद जिले के किसानों के खाते में पहुँचाये 53 करोड़,

Umesh
Last updated: 2021/05/21 at 3:42 PM
Umesh
Share
4 Min Read
SHARE

किसानो की हितैसी सरकार भूपेश सरकार ने गरियाबंद ज़िले के किसानों के खाते में पहुँचाये 53 करोड़

- Advertisement -
Ad image

गरियाबंद– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वादे के मुताबिक राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में राशि हस्तांतरित की है मुख्यमंत्री द्वारा आज इस योजना के तहत प्रति एकड़ 9000 रूपये इनपुट सब्सिडी के मान से जिले के किसानों को 52 करोड़ 70 लाख रूपये की राशि की आज पहली किस्त किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से डाल दी गई है। इससे गरियाबंद जिले के 71 हजार 623 किसानों को कुल 194 करोड़ 11 लाख रूपए इनपुट सब्सिडी की राशि मिलेगी। जिले में वर्ष 2020-21 खरीफ सीजन में 32 लाख 35 हजार 318 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी, जिसका 9000 रूपये प्रति एकड़ के मान से पहली किस्त 52 करोड़ 70 लाख रूपये किसानों के खातों में अंतरित किया गया।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए दूरगामी निर्णय लेते हुए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत पिछले वर्ष की गई थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा गत वर्ष देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश में इस योजना का विधिवत् शुभारंभ किया गया था। इस वर्ष सांसद श्रीमती सोनिया गांधी एवं राज्यसभा सांसद श्री पी.एल. पुनिया ने राज्य के किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ भी ली गई।

- Advertisement -

राशि अंतरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शामिल हुए। वहीं गरियाबंद जिले से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन, कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक बी.आर. पटेल, एडीएम श्री जे.आर. चौरसिया, एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, डिप्टी कलेक्टर अंकिता सोम, नोडल अधिकारी अमित चन्द्राकर, उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप वीडियों कान्फ्रेसिंग हाॅल में मौजूद थे।
कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के 38 सहकारी समितियों के माध्यम से खरीदे गये धान की राशि का प्रति एकड़ के मान से प्रथम किस्त जारी किया गया। इसमें गरियाबंद शाखा अंतर्गत 14 हजार 11 किसानों को कुल 10 करोड़ 15 लाख 57 हजार रूपये प्रथम किस्त के रूप में प्राप्त हुआ। इसी तरह फिंगेश्वर शाखा के 10243 किसानों को 6 करोड़ 55 लाख रूपये, राजिम शाखा के 8653 किसानों को 5 करोड़ 9 लाख रूपये, कोपरा शाखा के 7983 किसानों को 4 करोड़ 85 लाख रूपये, छुरा शाखा के 6490 किसानों को 5 करोड़ 8 लाख रूपये, खड़मा शाखा के 4770 किसानों को 3 करोड़ 84 लाख रूपये, मैनपुर शाखा के 2780 किसानों को 2 करोड़ 9 लाख रूपये, गोहरापदर शाखा के 9223 किसानों को 8 करोड़ 73 लाख रूपये और देवभोग शाखा के 7460 किसानों को 6 करोड़ 29 लाख रूपये प्रथम किस्त में प्राप्त होगा। उन्होंने जिला सहकारी समिति के नोडल अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये है। इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत जिले के पशुपालकों को 15 मार्च से 15 मई तक गोबर खरीदी के एवज में 21 गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 1 लाख 44 हजार 970 रूपए की राशि ऑनलाइन अंतरित की गई।

- Advertisement -
TAGGED: #GRAND NEWS #chhattisgarh#hindi news#bhupesh government
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 31मई तक बढ़ा लॉकडाउन, आदेश जारी…
Next Article महिला की डेड बॉडी से ड़ेढ लाख के गहने पार, अस्पताल में भर्ती करते ही महिला की कोरोना से मौत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
CG NEWS: नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए दुकान को बनाया निशाना, गणेश मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?