Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बारात से लौट रहा पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, युवक की दर्दनाक मौत..
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

बारात से लौट रहा पिकअप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, युवक की दर्दनाक मौत..

Neeraj Gupta
Last updated: 2021/05/21 at 12:07 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

अंबिकापुर। बुधवार की रात को बारात से लौट रही पिकअप वाहन रामनगर अटल चौक के पास पलट जाने से वाहन के नीचे दब जाने के कारण वाहन सवार मोनू उर्फ विवेक गिरी नामक 19 वर्षीय युवक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के आहत हो गए है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को रामनगर गांव से बारात करसु कसकेला गांव गई थी। बारात में गए गांव के एक दर्जन से अधिक बाराती रात करीब 11 बजे पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 टी 6843 से वापस लौट रहे थे।

- Advertisement -
Ad image

पिकअप चालक व अनेक बाराती शराब के नशे में थे। उसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन रामनगर में अटल चौक के समीप पलट गई। पिकअप पलटने से उसमें दब जाने के कारण गांव के ही मोनू उर्फ विवेक गिरी पिता सुरेश गिरी 19 वर्ष की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

वही पिकअप सवार आशीष पांडे समेत आधा दर्जन लोगों के घायल भी हुए है। पिकअप वाहन रामपुर गांव के विजेंद्र की बताई जा रही है। सूचना पर तत्काल दुर्घटना स्थल पहुंची बिश्रामपुर पुलिस टीम ने शव को एसईसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय के मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया।

- Advertisement -

गुरुवार को सुबह पंचनामा कार्रवाई के पश्चात स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। घटना से रामनगर गांव के धवरा पारा में शोक का माहौल निर्मित है। गमगीन माहौल में दुर्घटना में मृत विवेक का दाह संस्कार किया गया। फिलहाल पुलिस फरार वाहन चालक के विरुद्ध धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ब्‍लैक फंगस बड़ी खबर : बिलासपुर में ब्लैक फंगस के तीन नए मरीज
Next Article भारतीय नौसेना का पहला रूसी पोत नादेजनी आज होगा रिटायर, 41 सालों में किये इतने काम, पढ़िए खबर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Crime News: गरियाबंद-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़िता को
Grand News क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नाम पर लूट: भानुप्रतापपुर का उदाहरण
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?