सक्ती। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा एवं जांजगीर-चांपा जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल शक्ति द्वारा 24 मई को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शहर के अग्रसेन चौक में धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मेधाराम साहू ,छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के राज्य कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रीतम सिंह गबेल,जिला भाजपा मंत्री एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संजय रामचंद्र,भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष भवानी प्रसाद तिवारी, एवं भाजपा शक्ति ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे, भाजपा नगर मंडल शक्ति द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एवं कोविड-19 नियमो के अनुसार धरना प्रदर्शन देते हुए टूलकिट मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के खिलाफ सिविल लाइन रायपुर थाने में एफ आई आर दर्ज कराने को लेकर विरोध करते हुए निंदा व्यक्त की गई, तथा इस दौरान धरना प्रदर्शन में बैठे भाजपा नेताओं ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में राज्य सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया है जो कि निंदनीय है, तथा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर पर सभी थाना क्षेत्रों में 24 मई को धरना प्रदर्शन के माध्यम से यह मांग करती है कि हमें भी गिरफ्तार किया जाए एवं हम सभी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के साथ हैं, वहीं भाजपा नगर मंडल शक्ति द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में बैठे नेताओं में भी टूलकिट मामले को लेकर काफी नाराजगी देखी गई तथा सभी ने एक स्वर में इस मामले का विरोध करते हुए निंदा की, वहीं भाजपा नगर मंडल शक्ति के धरना प्रदर्शन को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन तथा राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी धरना स्थल के आसपास डटे रहे तथा, वही टूलकिट मामले को लेकर भाजपा जांजगीर-चांपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप गुप्ता, भाजपा नगर मंडल शक्ति के नगर पालिका की पार्षद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले के महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल टुककु, भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले के पदाधिकारी अभिषेक शर्मा गोलू, भाजपा शक्ति नगर मंडल के महामंत्री रामनरेश यादव, अमन डालमिया, भाजपा शक्ति नगर मंडल के उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष शेख आबिद,प्रमेन्द्र सिंह ठाकुर, सूर्य प्रकाश गुप्ता, गोपाल गौतम,लव सोनी, गोविंदा निराला, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश कृपलानी, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष गोयल ने भी टूलकिट मामले में निंदा व्यक्त की है.
भाजपा नगर मंडल शक्ति ने टूलकिट मामले में 24 मई को कचहरी चौक में दिया धरना
Advertisements
Advertisements
Leave a comment