Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal : तुला राशि में चंद्रमा का संचार, देखें कैसा बीतेगा सोमवार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking News

Aaj Ka Rashifal : तुला राशि में चंद्रमा का संचार, देखें कैसा बीतेगा सोमवार

Poonam Shukla
Last updated: 2021/05/24 at 9:00 AM
Poonam Shukla
Share
8 Min Read
आज का राशिफल
आज का राशिफल
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। सोमवार 24 मई को चंद्रमा का संचार दिन रात तुला राशि में होगा। शुक्र के घर में बैठकर चंद्रमा आज के दिन तुला राशि पर मेहरबान रहेंगे। अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, किन मामलों में सफलता पाएंगे जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

मेष- आज का दिन आपके लिए खास है और आज आप दूसरों की मदद करने में पूरा दिन बिता देंगे। आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। आज शुभ योग होने से कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। इस वजह से साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। मगर आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात का वक्‍त कुछ खराब बीतेगा। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने से मन परेशान रहेगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

वृषभ

आज भाग्‍य आपके साथ है और परिवार के साथ समय अच्‍छा बीतेगा। दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है। मगर इसके साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। लापरवाही करना आपको भारी पड़ सकता है। शाम के वक्‍त किसी चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन से हर्ष होगा और लाभ प्राप्‍त होगा। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:
आज ग्रहों का साथ आपको मिल रहा है और पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति आज हो सकती है। आज के दिन व्यस्तता अधिक रहेगी और किसी प्रकार के व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात तक वाहनों का प्रयोग करने में सावधानी बरतें, नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। आज अच्‍छे लोगों का साथ मिलने से मन में अच्‍छे विचार आएंगे और मनोबल बढ़ा रहेगा। पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलने की उम्‍मीद है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।

कर्क

आज का दिन उत्‍तम है और आर्थिक रूप से आपको विशेष लाभ होने की उम्‍मीद है। पुराना फंसा हुआ पैसा मिलने से आज आपके बैंक बैलेंस में सुधार हो सकता है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भावुकता में लिया गया कोई निर्णय आपके लिए गलत साबित हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि कोई भी काम सोचसमझकर करें। शाम के वक्‍त मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

सिंह:
आज का दिन शुभ है और आपको आज हर कार्य में आशातीत सफलता प्राप्‍त होगी। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति भी होगी। आज किसी प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलने का समाचार प्राप्‍त हो सकता है। रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। रात के वक्‍त पेट में दर्द और आंखों में जलन होने की आशंका है। शाम का वक्‍त परिवार के साथ हंसी-खुशी से बीतेगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें। आज भाग्‍य 78 फी सदी साथ देगा।

कन्या:
आज का दिन नौकरी और व्‍यापार के मामले में आपके लिए खास होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। स्वजनों से सुख प्राप्‍त होगा और परिवार में कोई मांगलिक कार्य आयोजित होने की उम्‍मीद है। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। कोई काम आपके मन के अनुसार न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। सरकारी महकम में कोई काम निकलवाने में सफलता मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होगा। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए विशेष उपलब्धि वाला होगा और शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्‍त होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और वाक्‍पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। आज के दिन आपकी भागदौड़ विशेष रूप से रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा और परिवार में समृद्धि आएगी। आज किसी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है। इस मुश्किल वक्‍त में अपनी सुरक्षा का ध्‍यान रखें। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आर्थिक पक्ष मजबूत होता दिख रहा है। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी और कोई रुका कार्य सम्‍पन्‍न होने से भाग्‍य का साथ प्राप्त होगा। प्रियजनों से भेंट होगी और मन प्रसन्‍न रहेगा। क्रोध में आकर वाणी पर संयम न रखने से आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि मुंह से कड़वा न बोलें। शाम के वक्‍त प्रियजनों से भेंट होगी और रात्रि का समय सैर-सपाटे, मौज-मस्ती में बीतेगा। आज भाग्‍य 83 फीसदी साथ देगा।

धनु:
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा व्‍यस्‍तता वाला रहेगा और गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आज ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ खटपट हो सकती है और इस वजह से पूरा दिन आज तनाव में बीतेगा। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। आज दिन में आपको किसी मामले में कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आज भाग्‍य 88 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा और आपको आज व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ होगी। आज व्‍यापार में कोई बड़ा परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति होगी और आपके घर में समृद्धि आएगी। धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:
आज का दिन भागदौड़ वाला हो सकता है। पत्नी को किसी वतह से शारीरिक कष्‍ट हो सकता है और इस कारण भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। आपको इन बातों से घबराने की जरूरत नहीं है। यह बुरा वक्‍त है जो जल्‍द ही खत्‍म हो जाएगा। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय सभी वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होने से मन प्रसन्‍न होगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

मीन:
आज का दिन सुखद है और वैवाहिक जीवन भी आनंद में बीतेगा। परिवार के सभी लोग एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आएंगे और एकता नजर आएगी। आज किसी काम से पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। यात्रा पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्‍यान रखें। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों का बोझ आज कुछ हल्का होगा। शाम के वक्‍त घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। माता-पिता की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। आज भाग्‍य 82 फीसदी साथ देगा।

TAGGED: @GRAND NEWS @HINDI NEWS@ CHHATTISGARH NEWS @@, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, जानिए आज का राशिफल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bhilai news- गौरव पथ बनने से जद में आएंगी दुकानें, टूटना तय
Next Article राम देव बाबा रामदेव ने डॉक्टरों पर दिया विवादित बयान लिया वापस, कहा- वॉट्सऐप पर आए मैसेज को पढ़ कर सुनाया था
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?