Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : भाजपा की टिकट से जीते 6 पार्षदों को, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBJPBreaking Newsछत्तीसगढ़

BIG BREAKING : भाजपा की टिकट से जीते 6 पार्षदों को, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

Desk
Last updated: 2021/05/29 at 11:46 AM
Desk
Share
3 Min Read
BREAKING NEWS : भाजपा की टिकट से जीते 6 पार्षदों को, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित
BREAKING NEWS : भाजपा की टिकट से जीते 6 पार्षदों को, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित
SHARE
BREAKING NEWS : भाजपा की टिकट से जीते 6 पार्षदों को, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित
BREAKING NEWS : भाजपा की टिकट से जीते 6 पार्षदों को, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

रायपुर। भाजपा की टिकट से पार्षद चुनाव जीतने वाले 6 पार्षदों की प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने इन सभी पार्षदों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप था, जिसकी जांच प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को सौंपी गई थी। दोनों नेताओं ने अपनी जांच रिपोर्ट में स्पष्ट कर दिया है कि नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के दौरान भाजपा की टिकट से जीतकर पार्षद बने 6 लोगों ने क्रास वोटिंग की थी, जिसकी वजह से बेमेतरा नगर पालिका भाजपा के हाथ में होते हुए भी निकल गया।

Contents
इन 6 पार्षदों के खिलाफ निष्कासन आदेशजमकर बवाल मचा थाखरीद फरोख्त का आरोप
- Advertisement -

इन 6 पार्षदों के खिलाफ निष्कासन आदेश

बताया जा रहा है कि भाजपा ने विश्वास के तहत पंचू साहू, बीरेन्द्र साहू, देवराम साहू, प्रवीण नीलू राजपूत, नीतू कोठारी, घनश्याम देवांगन को पार्षद पद का प्रत्याशी बनाया था। वहीं नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पार्टी नेताओं ने इनके पक्ष में प्रचार भी किया था। नतीजतन, इन्हें नगरीय निकाय चुनाव में जीत हासिल हुई थी। इसके बाद बदले नियमों के तहत जब अध्यक्ष के चुनाव की बारी आई, तो इन सभी पार्षदों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की बजाय कांग्रेस को अपना समर्थन दिया, जिसकी वजह से बेमेतरा नगर पालिका में भाजपा की हार और फजीहत हुई।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जमकर बवाल मचा था

बेमेतरा जिला मुख्यालय के नगर पालिका में भाजपा पार्षदों की संख्या पर्याप्त थी, जबकि कांग्रेस की स्थिति पालिका में कब्जा करने की नहीं थी। बेमेतरा में भाजपा पूरी तरह आश्वस्त थी कि बेमेतरा नगर पालिका में उनका कब्जा तय है, लेकिन ऐन अध्यक्ष चुनाव की वोटिंग में नामजद पार्षदों ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अपना वोट डाल दिया। इस बात को लेकर जमकर बवाल मचा था।

- Advertisement -

खरीद फरोख्त का आरोप

इन नामजद पार्षदों के खिलाफ जिला भाजपा ने प्रदेश संगठन के समक्ष 5 माह पहले शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच का जिम्मा प्रदेश के दो वरिष्ठ नेताओं नारायण चंदेल और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को सौंपा गया। जिला भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर जहां खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया, तो वहीं पार्षदों पर बिकने का भी आरोप लगाया था।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ में यहाँ ब्लैक फंगस से एक और मरीज की मौत
Next Article BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा को लग सकता है बड़ा झटका, इस्तीफे के मूड में 800 बाॅन्डेड डाॅक्टर्स BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा को लग सकता है बड़ा झटका, इस्तीफे के मूड में 800 बाॅन्डेड डाॅक्टर्स
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, छठी कार्यक्रम से माजदा में लौट रहे थे 50 लोग, ट्रेलर ने मार दी टक्कर
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 12, 2025
छठी का उत्सव बना मातम: रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर भीषण सड़क हादसा, 10 से अधिक लोगो की दर्दनाक मौत की खबर बंगोली के पास माजदा और ट्रेलर की सीधी टक्कर,
Grand News May 12, 2025
RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
Grand News May 11, 2025
Shivraj Singh Chouhan's visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
Shivraj Singh Chouhan’s visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
छत्तीसगढ़ May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?