Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ हादसा : अलग-अलग दो हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर तड़पता छोड़कर भागा चालक 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़बलौदाबाजारबालोद

छत्तीसगढ़ हादसा : अलग-अलग दो हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर तड़पता छोड़कर भागा चालक 

Poonam Shukla
Last updated: 2021/06/01 at 10:05 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
CG ACCIDENT NEWS : परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दिव्यांग माता पिता ने खोया जवान बेटा, सड़क हादसे में हुई मौत 
CG ACCIDENT NEWS : परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दिव्यांग माता पिता ने खोया जवान बेटा, सड़क हादसे में हुई मौत 
SHARE
accident grand news
accident

 

Contents
राजनांदगांव/ बालोद। दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार की दर्दनाक मौत हो गई। एक घटना बालोद में हुई तो, दूसरी राजनांदगांव में हुई। बालोद में तेज रफ्तार बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। दो की मौत हो गई। वहीं दो की हालत नाजुक है। वहीं राजनांदगांव में तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। सड़क पर तड़पता छोड़कर चालक भाग गया।बालोद में तेज रफ्तार बाइक की आपस में भिड़ंत, दो की मौततेज गति से बाइक चलाना युवकों को भारी पड़ गया। तेज रफ्तार दो बाइक की आपस में भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर तौर से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक युवराज साहू व उमेश कुमार कच्चे से दल्लीराजहरा अपने घर आ रहे थे, वहीं दूसरी तरफ बाइक पर पुकेश मरकाम व अमन टांडिया घोठिया से भानुप्रतापपुर की तरफ आ रहे थे।डौंडी ब्लॉक के गुदुम गांव के पास दोनों बाइक आपस में भीड़ गए। दुर्घटना में 24 वर्षीय युवराज साहू की मौके पर मौत हो गई, वहीं 20 वर्षीय पुकेश मरकाम की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।राजनांदगांव में तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से दो बाइक सवारों की मौतअज्ञात वाहन की ठोकर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। घटना राजनांदगांव मार्ग पर साल्हेभर्री बढ़ईटोला मोड़ की है। मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार अज्ञात तेज रफ्तार वाहन से टकरा गए। इस जोरदार भिडं़त में बाइक के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने दोनों बाइक सवारों को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।मरच्यूरी में रखा शववाहन के नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस मृतकों की शिनाख्ती में जुटी है। लाश का पंचनामा कर अस्पताल की मरच्यूरी में रखा गया है। पुलिस मामला दर्ज कर ठोकर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। वहीं दोनों बाइक सवारों के नंबर प्लेट के सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है ताकि युवकों की किसी तरह पहचान हो पाए।नहीं हो पाई बाइक सवार मृतकों की शिनाख्तरोड एक्सीडेंट में मृत बाइक सवारों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि साल्हेभर्री मोड़ के पास बाइक क्रमांक सीजी 04 डीजी 4150 सवार दो युवकों की किसी अज्ञात वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। अज्ञात वाहन मौके से भाग निकला। लेकिन भिड़त में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी चकनाचूर हो गई। मार्ग में आवाजाही करने वालों नें बाइक सवारों को देखा और 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

राजनांदगांव/ बालोद। दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार की दर्दनाक मौत हो गई। एक घटना बालोद में हुई तो, दूसरी राजनांदगांव में हुई। बालोद में तेज रफ्तार बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। दो की मौत हो गई। वहीं दो की हालत नाजुक है। वहीं राजनांदगांव में तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। सड़क पर तड़पता छोड़कर चालक भाग गया।

बालोद में तेज रफ्तार बाइक की आपस में भिड़ंत, दो की मौत

तेज गति से बाइक चलाना युवकों को भारी पड़ गया। तेज रफ्तार दो बाइक की आपस में भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर तौर से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक युवराज साहू व उमेश कुमार कच्चे से दल्लीराजहरा अपने घर आ रहे थे, वहीं दूसरी तरफ बाइक पर पुकेश मरकाम व अमन टांडिया घोठिया से भानुप्रतापपुर की तरफ आ रहे थे।

डौंडी ब्लॉक के गुदुम गांव के पास दोनों बाइक आपस में भीड़ गए। दुर्घटना में 24 वर्षीय युवराज साहू की मौके पर मौत हो गई, वहीं 20 वर्षीय पुकेश मरकाम की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।

राजनांदगांव में तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से दो बाइक सवारों की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। घटना राजनांदगांव मार्ग पर साल्हेभर्री बढ़ईटोला मोड़ की है। मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार अज्ञात तेज रफ्तार वाहन से टकरा गए। इस जोरदार भिडं़त में बाइक के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने दोनों बाइक सवारों को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मरच्यूरी में रखा शव

वाहन के नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस मृतकों की शिनाख्ती में जुटी है। लाश का पंचनामा कर अस्पताल की मरच्यूरी में रखा गया है। पुलिस मामला दर्ज कर ठोकर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। वहीं दोनों बाइक सवारों के नंबर प्लेट के सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है ताकि युवकों की किसी तरह पहचान हो पाए।

नहीं हो पाई बाइक सवार मृतकों की शिनाख्त

रोड एक्सीडेंट में मृत बाइक सवारों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि साल्हेभर्री मोड़ के पास बाइक क्रमांक सीजी 04 डीजी 4150 सवार दो युवकों की किसी अज्ञात वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। अज्ञात वाहन मौके से भाग निकला। लेकिन भिड़त में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी चकनाचूर हो गई। मार्ग में आवाजाही करने वालों नें बाइक सवारों को देखा और 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

TAGGED: CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, छत्तीसगढ़ हादसा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ न्यूज़ : अपने ही जाल में फंसकर मछुआरे की मौत, नदी में तैरती मिली लाश 
Next Article BIG NEWS : मास्क हटाने की जल्दबाजी पड़ी महंगी, यहाँ बढ़ने लगे कोरोना डेल्टा वेरिएंट के नए मामले CORONA BREAKING : प्रदेश में आज मिले 1886 नए मरीज, 4471 ने जीती कोरोना से जंग, महीनों बाद राजधानी में एक भी मौत नहीं 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अब तक 55 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, जानिए कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश 
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अब तक 55 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, जानिए कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश 
छत्तीसगढ़ June 23, 2025
Gujarat’s Visavadar by-election: गुजरात के विसावदर उपचुनाव में आप के गोपाल इटालिया को बढ़त, 391 वोटों से आगे
Grand News June 23, 2025
Ludhiana West by-election: लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में AAP के संजीव अरोड़ा आगे, 1269 वोटों की बढ़त
Grand News June 23, 2025
Nilambur by-election: नीलांबुर उपचुनाव में कांग्रेस के आर्यदान शौकत को बढ़त, पहले राउंड में 419 वोट से आगे
Grand News June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?