Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Google पर कन्नड़ को सबसे भद्दी भाषा बताया गया, नाराजगी के बाद माफी मांगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Google पर कन्नड़ को सबसे भद्दी भाषा बताया गया, नाराजगी के बाद माफी मांगी

GrandNews
Last updated: 2021/06/03 at 10:43 PM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE


गूगल पर भारत में सबसे खराब भाषा के सवाल का जवाब कन्नड़ आने पर कर्नाटक में गुरुवार को आक्रोश पैदा हो गया और राज्य सरकार ने कहा कि वह कंपनी को कानूनी नोटिस जारी करेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस मामले में गूगल की निंदा की जिसने बाद में भारत में सबसे भद्दी (अगलिएस्ट) भाषा पूछे जाने पर अपने सर्च इंजन पर आने वाले जवाब से कन्नड को हटा लिया। कंपनी ने लोगों से इस मामले में खेद जताते हुए कहा कि सर्च के परिणाम में उसकी राय नहीं होती।

- Advertisement -

कर्नाटक के कन्नड़, संस्कृति और वन मंत्री अरविंद लिंबावली ने संवाददाताओं से कहा कि गूगल को उक्त प्रश्न का यह जवाब देने के लिए कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। बाद में मंत्री ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी प्रकट की और गूगल से कन्नड़िगा लोगों से माफी मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि कन्नड़ भाषा का अपना इतिहास है और यह करीब 2,500 साल पहले अस्तित्व में आई थी। मंत्री ने कहा कि यह भाषा सदियों से कन्नडिगा लोगों के लिए गौरव रही है। लिंबावली ने ट्वीट किया, ”कन्नड़ को खराब तरह से दिखाना महज कन्नड़िगा लोगों के गौरव को अपमानित करने का गूगल का प्रयास है। मैं गूगल से कन्नड़ और कन्नड़िगा से तत्काल माफी मांगने को कहता हूं। हमारी खूबसूरत भाषा की छवि खराब करने के लिए गूगल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस बारे में जब गूगल के एक प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, ”सर्च हमेशा पूरी तरह परिपूर्ण नहीं होती। कई बार इंटरनेट पर आ रही सामग्री के विशेष सवालों के लिए आश्चर्यजनक परिणाम हो सकते हैं।” प्रवक्ता ने कहा, ”हम जानते हैं कि यह आदर्श नहीं है, लेकिन जब हमें किसी मुद्दे से अवगत कराया जाता है तो हम तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करते हैं और अपने अल्गोरिद्म को सुधारने के लिए लगातार काम करते हैं। स्वाभाविक रूप से इनमें गूगल की अपनी राय नहीं होती और हम इस गलतफहमी के लिए और किसी की भी भावनाओं को आहत करने के लिए खेद जताते हैं।”

- Advertisement -

पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने ट्वीट करके गूगल की निंदा की। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाषा के लिहाज से गूगल गैरजिम्मेदाराना तरीके से बर्ताव करता है। बेंगलुरु मध्य से भाजपा सांसद पी सी मोहन समेत अन्य नेताओं ने भी गूगल की निंदा करते हुए उससे माफी मांगने को कहा। मोहन ने गूगल सर्च का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए कहा कि कर्नाटक में महान विजयनगर साम्राज्य तथा कन्नड भाषा का समृद्ध इतिहास और अनूठी संस्कृति रही है। उन्होंने कहा, ”दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में शामिल कन्नड़ के महान विद्वान रहे हैं जिन्होंने 14वीं सदी में जॉफरी चॉसर के जन्म से पहले महाकाव्य लिखे थे। गूगल इंडिया माफी मांगो।”

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : मास्क हटाने की जल्दबाजी पड़ी महंगी, यहाँ बढ़ने लगे कोरोना डेल्टा वेरिएंट के नए मामले CORONA BREAKING : प्रदेश में दम तोड़ रहा कोरोना, आज मिले 1619 नए संक्रमित, 22 की मौत, देखें जिलेवार आकड़े 
Next Article आज का राशिफल HOROSCOPE : मेष-वृषभ के लिए खास आज का दिन, पढ़िये अन्य राशियों का क्या है कहना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG BREAKING: फ़िल्मी अंदाज में लूटपाट, चरौदा गांव में किराना व्यापारी के घर में हुई 10 लाख से अधिक की चोरी,
CG BREAKING: फ़िल्मी अंदाज में लूटपाट, चरौदा गांव में किराना व्यापारी के घर में हुई 10 लाख से अधिक की चोरी, बंधक बनाकर परिवार के मुंह पर चिपकाया टेप
Breaking News Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 25, 2025
CG News : धरसींवा में ‘संजीवनी’ वेंटिलेटर पर: 5 महीने से 108 ठप, 102 में डॉक्टर नहीं – जनता बेहाल
छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
Raipur : अभनपुर के भव्य राम लीला कार्यक्रम में शामिल होंगे विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
छत्तीसगढ़ May 25, 2025
CG News : ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत : रजिस्ट्री के साथ-साथ अब नामांतरण भी होगा आसान, दस नई क्रांतियों पर कार्यशाला आयोजित
छत्तीसगढ़ May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?