Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महाराष्ट्र में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार, देश में कुल मौतों के 30% के बराबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

महाराष्ट्र में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार, देश में कुल मौतों के 30% के बराबर

GrandNews
Last updated: 2021/06/04 at 3:02 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE


मुंबई।
कोरोना की दूसरी लहर से सबसे अधिक तबाह महाराष्ट्र में महामारी से मरने वालों की संख्या 1 लाख पार कर गई है। यह देश में कोरोना से हुई कुल मौतों के 30 फीसदी के बराबर है। यानी देश में कोरोना से जितनी भी मौतें हुई हैं, उसमें करीब 30 फीसदी योगदान सिर्फ महाराष्ट्र का है। गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना से 650 नई मौतें दर्ज की गईं, जिससे यह आंकड़ा एक लाख पार कर गया। इसमें 2,800 से अधिक वे मौतें भी शामिल हैं, जिन्हें राज्य ने अन्य बीमारियों के कारण होने वाली मौतों का नाम दिया है

- Advertisement -

सरकारी आंकड़ों की मानें तो गुरुवार तक राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 100,233 लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें से आधी मौतें 15 फरवरी के बाद हुई हैं। यानी कोरोना की दूसरी लहर में ही आधी मौतें हुई हैं। देश भर से होने वाली 20 प्रतिशत से अधिक मौतों में महाराष्ट्र का योगदान जारी है। कुल मिलाकर भारत में अब तक 3.4 लाख से अधिक कोरोना वायरस से संबंधित मौतों में राज्य का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा है। महामारी के दौरान यह अनुपात लगभग स्थिर बना हुआ है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

महाराष्ट्र के भीतर की बात करें तो मुंबई और पुणे की हालत कोरोना से सबसे अधिक खराब है। राज्य के भीतर मुंबई और पुणे में सबसे अधिक कोरोना से मौतें दर्ज की गई हैं। मुंबई में जहां अब तक 15000 लोगों की मौतें हो चुकी हैं, वहीं 12700 लोग पुणे में जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा, ठाणे में 8000 और नागपुर में 6500 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है।

- Advertisement -

सिर्फ मौतें ही नहीं, कोरोना के मामलों के मामले में भी महाराष्ट्र देश में टॉप पर है। महाराष्ट्र में देश में सबसे अधिक मामले हैं और अब तक लगभग 58 लाख संक्रमण दर्ज किए गए हैं। देश के कोरोना के सभी मामलों का 20 प्रतिशत और सभी मौतों का 30 प्रतिशत हिस्सा महाराष्ट्र का है। हालांकि, कोरोना मृत्यु दर में महाराष्ट्रर की स्थिति पंजाब की तुलना में ठीक है।

- Advertisement -

पंजाब का योगदान भले ही देश के कुल कोरोना मामलों में दो फीसदी का ही हो, मगर मौतों में उसका योगदान 4.5 फीसदी है। पंजाब में अबतक 15000 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कोरोना मृत्यु दर 2.58 है। यह इकलौता राज्य है, जहां यह दर 2 से अधिक है। महाराष्ट्र में यह दर 1.73 है। जबकि भारत की कोरोना मृत्यु दर केवल 1.31 है।

देश के अन्य राज्यों में कोरोना से मौतें
मौत के नए मामलों में सर्वाधिक 650 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 514 की कर्नाटक में, 460 की तमिलनाडु में, 153 की केरल में और पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश में 108-108 मरीजों की मौत हुई। देश में अब तक हुई 3,40,702 मौतों में 100,233 मौतें महाराष्ट्र में, 30,531 कर्नाटक में, तमिलनाडु में 25,665, दिल्ली में 24,447, उत्तर प्रदेश में 20,895, पश्चिम बंगाल में 15,921, पंजाब में 14,840 और छत्तीसगढ़ में 13,139 मरीजों की मौत हो गई।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी, मामले में पुलिस ने सलमान को किया गिरफ्तार BIG BREAKING : प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी, मामले में पुलिस ने सलमान को किया गिरफ्तार
Next Article डाटा हैक कर लाखों रुपए हड़पने के आरोप में 2 साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

छठी का उत्सव बना मातम: रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर भीषण सड़क हादसा, 13 की दर्दनाक मौत बंगोली के पास माजदा और ट्रेलर की सीधी टक्कर, m
Grand News May 12, 2025
RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
RAIPUR : मदर्स डे सेलिब्रेशन ने Magneto The Mall में मचाया धमाल! हर मां और बच्चा स्टाइल, कॉन्फिडेंस और प्यार के रंगों में रंगा नजर आया
Grand News May 11, 2025
Shivraj Singh Chouhan's visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
Shivraj Singh Chouhan’s visit to CG : इस दिन छग दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
छत्तीसगढ़ May 11, 2025
Martyr Surendra Kumar : “आई लव यू यार, प्लीज उठ जाओ”....शहीद सुरेंद्र कुमार की अंतिम विदाई में भावुक हुई पत्नी, वीडियो देख आपके भी आंखें हो जाएगी नम 
Martyr Surendra Kumar : “आई लव यू यार, प्लीज उठ जाओ”….शहीद सुरेंद्र कुमार की अंतिम विदाई में भावुक हुई पत्नी, वीडियो देख आपके भी आंखें हो जाएगी नम 
NATIONAL VIRAL VIDEO May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?