Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SPORTS NEWS : देश में पहली बार ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता, छग के 16 जिलों से 202 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, हुआ वर्चुअल उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking Newsखेलछत्तीसगढ़

SPORTS NEWS : देश में पहली बार ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता, छग के 16 जिलों से 202 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, हुआ वर्चुअल उद्घाटन

Desk
Last updated: 2021/06/04 at 1:57 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE
SPORTS NEWS : देश में पहली बार ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता, छग के 16 जिलों से 202 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, हुआ वर्चुअल उद्घाटन
SPORTS NEWS : देश में पहली बार ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता, छग के 16 जिलों से 202 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, हुआ वर्चुअल उद्घाटन

रायपुर। कोरोना संकटकाल के बावजूद भी खेलों का जुनुन बरकरार है। यह देश और प्रदेश के प्रतिभागियों के साथ ही खेलों में इंटरेस्ट रखने वालों की जिंदगी को आसान बनाने के लिए बेहद कारगर भी है। छत्तीसगढ़ देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां पर ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आज इस प्रतियोगिता का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव भारत सिंह चौहान, छग राज्य ओलम्पिक संघ के महासचिव एवं शतरंज एसोसिएशन के संरक्षक गुरुचरण सिंह होरा और छग शतरंज एडहाॅक कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सिंघानिया के द्वारा किया गया।

Contents
शतरंज उच्च शिखर को प्राप्त करेगामुख्यमंत्री ट्रॉफी के तर्ज पर पुनः बड़ा आयोजनआयोजन कर चुनौतीपूर्ण कार्य किया

आज 4 जून से शुरु हुई यह प्रतियोगिता 13 जून तक जारी रहेगी। जिसमें प्रदेश के 16 जिलों से 202 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सरगुजा, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, बस्तर, बालोद, सूरजपुर, कोरिया, मुंगेली, धमतरी, कवर्धा, बेमेतरा से शामिल होने वाले प्रतिभागियों को पांच आयु वर्ग में विभक्त किया गया है। जिसमें अंडर 10, 12, 14, 16 व 18 के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

- Advertisement -
Ad image

शतरंज उच्च शिखर को प्राप्त करेगा

प्रदेश में खेले जा रहे इस ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता को लेकर छग शतरंज एडहाॅक कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सिंघानिया ने कहा कि अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव भारत सिंह चौहान और छग ओलम्पिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा के सानिध्य में शतरंज उच्च शिखर को प्राप्त करेगा।

- Advertisement -

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ट्रॉफी के तर्ज पर पुनः बड़ा आयोजन

इस मौके पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कार्यक्रम का वर्चुअल उदघाटन करते हुए कहा कि मैं शतरंज का खिलाड़ी रहा हूँ। मेरा बचपन से शतरंज से नाता रहा है। वर्तमान में शतरंज एडहॉक कमेटी ऊर्जावान लोगो के हाथ मे है। आज के आयोजन को लेकर मैंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की। उन्होंने भी इस आयोजन को लेकर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने शतरंज खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ट्रॉफी के तर्ज पर पुनः बड़ा आयोजन करेंगे।

आयोजन कर चुनौतीपूर्ण कार्य किया

ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के सचिव भारत सिंह चैहान ने अपने सम्बोधन में कहा कि एडहॉक कमेटी द्वारा अल्प समय में इतना अच्छा आयोजन कर चुनौतीपूर्ण कार्य किया है। इसके लिए पूरी टीम को बधाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ में शतरंज के भीष्मपितामह विनोद राठी के कार्यो की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में शतरंज सही ट्रैक पर आ रहा है । छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया उक्ति पर जोर देते हुए कहा कि अब शतरंज की दुनिया मे छत्तीसगढ़ को आयोजन को लेकर जाना जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : विधानसभा एडिशनल सेक्रेटरी मूर्ति का देहावसान, कोरोना से थे संक्रमित, प्रशासनिक अमले में पसरा सन्नाटा BREAKING NEWS : विधानसभा एडिशनल सेक्रेटरी मूर्ति का देहावसान, कोरोना से थे संक्रमित, प्रशासनिक अमले में पसरा सन्नाटा
Next Article BREAKING NEWS- मेहुल पर चौकसी नहीं आई काम, बिना भगोड़े के ही उड़ा भारतीय विमान,जानिए अब होगा क्या ?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : थाने में चली गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 8, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?