Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : महात्मा गांधी की परपोती पर जालसाजी का आरोप, कोर्ट ने सुनाई सात साल के लिए जेल की सजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONALक्राइम

BIG NEWS : महात्मा गांधी की परपोती पर जालसाजी का आरोप, कोर्ट ने सुनाई सात साल के लिए जेल की सजा

Desk
Last updated: 2021/06/08 at 1:17 PM
Desk
Share
4 Min Read
BIG NEWS : महात्मा गांधी की परपोती पर जालसाजी का आरोप, कोर्ट ने सुनाई सात साल के लिए जेल की सजा
BIG NEWS : महात्मा गांधी की परपोती पर जालसाजी का आरोप, कोर्ट ने सुनाई सात साल के लिए जेल की सजा
SHARE
BIG NEWS : महात्मा गांधी की परपोती पर जालसाजी का आरोप, कोर्ट ने सुनाई सात साल के लिए जेल की सजा
BIG NEWS : महात्मा गांधी की परपोती पर जालसाजी का आरोप, कोर्ट ने सुनाई सात साल के लिए जेल की सजा

महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की परपोती आशीष लता रामगोबिन (56-year-old great-granddaughter Ashish Lata Ramgobin) को करीब तीन करोड़ 22 लाख रुपये के धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में करीब 7 साल की सजा सुनाई गई है। ये फैसला दक्षिण अफ्रीका के डर्बन की एक कोर्ट ने सुनाई है।

Contents
एक्टिविस्ट इला गांधी की बेटीफर्जीवाड़े का पता चला तोकौन हैं आशीष लता रामगोबिन?

आशीष करीब 56 साल की हैं। उन पर बिजनेसमैन एसआर महाराज के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा था। महाराज ने उन्हें कथित रूप से भारत से एक ऐसी खेप के आयात और सीमाशुल्क कर के समाशोधन के लिए 62 लाख रैंड दिए थे जिसका कोई अस्तित्व नहीं था। इसमें उन्हें लाभ का एक हिस्सा देने का वादा किया गया था।

- Advertisement -
Ad image

एक्टिविस्ट इला गांधी की बेटी

आशीष लता रामगोबिन जानी मानी ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट इला गांधी और दिवंगत मेवा रामगोबिंद की बेटी हैं। साल 2015 में जब लता रामगोबिन के खिलाफ सुनवाई शुरू हुई थी तब राष्ट्रीय अभियोजन प्राधिकरण (एनपीए) के ब्रिगेडियर हंगवानी मूलौदजी ने कहा था कि उन्होंने संभावित निवेशकों को यकीन दिलाने के लिए कथित रूप से फर्जी चालान और दस्तावेज दिए थे कि भारत से लिनेन के तीन कंटेनर आ रहे हैं। उस वक्त लता रामगोबिन को 50,000 रैंड की जमानत राशि पर रिहा कर दिया गया था।

- Advertisement -

वहीं सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट को सूचित किया गया कि लता रामगोबिन ने ‘न्यू अफ्रीका अलायंस फुटवेयर डिस्ट्रीब्यूटर्स’ के निदेशक महाराज से अगस्त 2015 में मुलाकात की थी। कंपनी कपड़ों, लिनेन और जूते-चप्पलों का आयात, निर्माण और बिक्री करती है। महाराज की कंपनी लाभांश के आधार पर अन्य कंपनियों को वित्तीय मदद भी मुहैया कराती है।

- Advertisement -

फर्जीवाड़े का पता चला तो

लता रामगोबिन ने महाराज से कहा था कि उन्होंने ‘साउथ अफ्रीकन हॉस्पिटल ग्रुप नेट केयर’ के लिए लिनेन के तीन कंटेनर मंगाये हैं। रामगोबिन के परिवार और नेट केयर के दस्तावेज के कारण महाराज ने कर्ज के लिए उनसे लिखित समझौता कर लिया। लेकिन बाद में जब उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने लता के खिलाफ केस दर्ज कराया।

एनपीए की प्रवक्ता नताशा कारा ने सोमवार को कहा, “उसने कहा कि उसे आयात लागत और सीमा शुल्क का भुगतान करने के लिए वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था और उसे बंदरगाह पर सामान खाली करने के लिए पैसे की जरूरत थी।”

कौन हैं आशीष लता रामगोबिन?

रामगोबिन NGO इंटरनेशनल सेंटर फॉर नॉन वायलेंस में पार्टिसिपेटीव डेवलपमेंट इनिशिएटिव की संस्थापक और कार्यकारी निदेशक थी, जहां उन्होंने खुद को “पर्यावरण, सामाजिक और राजनीतिक हितों पर ध्यान देने वाली एक कार्यकर्ता” के रूप में बताया था। महात्मा गांधी के कई अन्य वंशज मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं और उनमें से लता रामगोबिन के चचेरे भाई कीर्ति मेनन, स्वर्गीय सतीश धुपेलिया और उमा धुपेलिया-मेस्त्री हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article World brain Tumor Day 2021: सिरदर्द की समस्या को न करें अनदेखा, हो सकती हैं बड़ी समस्या
Next Article RAIPUR BREAKING : मैंगो जूस भेजने के नाम पर कारोबारी से करोड़ो की धोखाधड़ी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG CRIME : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों निकाला पैदल मार्च
CG CRIME : डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मिट्टी लगाने वाले दो गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों निकाला पैदल मार्च
छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 13, 2025
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से युवक की मौत, दूसरा घायल 
CG ACCIDENT : तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से युवक की मौत, दूसरा घायल 
कोरबा छत्तीसगढ़ June 13, 2025
आबकारी ने महुआ शराब के साथ तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, चार आरोपियों से 72 लीटर महुआ शराब और 350 किलो लहान किया गया जप्त..
CG : आबकारी ने महुआ शराब के साथ तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, चार आरोपियों से 72 लीटर महुआ शराब और 350 किलो लहान किया गया जप्त..
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 13, 2025
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अब जिला प्रशासन के द्वारा यहां फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण करने की योजना पर काम किया जा रहा है इसके लिए लगातार पिछले कुछ वर्षों से यहां सर्वे का काम चल रहा था जो अब आने वाले समय में अंतिम रूप लेने
CG: शहर में 250 से 300 की लागत से बनेगा नया फ्लाईओवर ब्रिज… ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी सुगमता, जाम से मिलेगी निजात
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?