Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: POLITICAL NEWS : कल से 900 दिनों का हिसाब मागेगी भाजपा, मंत्री चौबे ने कहा 15 सालों का हिसाब तैयार रखें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsBJPCONGछत्तीसगढ़राजनीति

POLITICAL NEWS : कल से 900 दिनों का हिसाब मागेगी भाजपा, मंत्री चौबे ने कहा 15 सालों का हिसाब तैयार रखें

Desk
Last updated: 2021/06/11 at 3:53 PM
Desk
Share
2 Min Read
नगर पालिकाओं के सामने आने लगे परिणाम, एक में कांग्रेस तो एक में भाजपा का दबदबा
नगर पालिकाओं के सामने आने लगे परिणाम, एक में कांग्रेस तो एक में भाजपा का दबदबा
SHARE
कल से 900 दिनों का हिसाब मागेगी भाजपा, मंत्री चौबे ने कहा पहले 15 सालों का हिसाब तैयार रखें
कल से 900 दिनों का हिसाब मागेगी भाजपा, मंत्री चौबे ने कहा पहले 15 सालों का हिसाब तैयार रखें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने पर भाजपा आक्रामक होने जा रही है। भाजपा अगले छह दिनों में भूपेश सरकार से 900 दिनों का हिसाब मांगेगी। इस पूरे अभियान की मानिटरिंग भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश करेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने के लिए शिवप्रकाश लगातार वर्चुअल बैठक ले रहे हैं।

भाजपा ने 12 जून से 17 जून तक अभियान चलाने का कार्यक्रम तय किया है। 12 जून को प्रदेश के हर जिले में राज्य सरकार की असफलताओं को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस होगी। प्रदेश भाजपा 17 जून को जनता के फीडबैक और ढाई साल के कार्यकाल पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

- Advertisement -
Ad image

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि 13, 14 और 15 जून को हर मंडल में पांच शक्ति केंद्रों में राज्य सरकार की असफलताओं को लेकर जनता सवाल पूछेगी। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और सभी वर्गों के लिए अलग-अलग सवाल तैयार किए गए हैं, जिसे जनता से सीधे पूछा जाएगा। सरकार की वादाखिलाफी, अव्यवस्थाओं और अराजकता पर बिंदुवार चर्चा होगी।

राज्य सरकार के प्रवक्ता और मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि भाजपा को पहले अपने 15 साल के कार्यकाल का हिसाब देना होगा। जनता उनसे पूछेगी कि आखिर धान का 2,500 रुपये देने में बाधा क्यों बन रहे हैं। क्यों भाजपा नेताओं ने समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए प्रयास नहीं किया, इसका जवाब भी जनता मांगेगी।

चौबे ने कहा कि हम नान घोटाला, पनामा घोटाला, नदियों को बेचने वालों से भले सवाल न करें, लेकिन जनता तो पूछेगी। जनता को दवाओं और वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार ने क्यों तरसाया, यह सवाल भी जनता भाजपा नेताओं से पूछेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : परिवार के साथ ससुराल जा रहे युवक की कार में लगी आग, और फिर
Next Article VIRAL VIDEO- वैक्सीन लगवाते ही शख्स में आई नैचुरल पावर, बन गया ‘Magnetic Man’
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

  CG CRIME NEWS : चॉकलेट-आइसक्रीम का लालच देकर 3 साल तक नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी ‘साहेब’ महज चार घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG CRIME NEWS : गोद लिए बेटे ने अपनी ही मां की करवा दी हत्या, 40 हजार में दी थी सुपारी, बताई जा रही यह वजह 
Sarangarh - Bilaigarh क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
CG NEWS : बाइक सवार को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
छत्तीसगढ़ दुर्घटना रायगढ़ July 20, 2025
Foreign devotees of Bajrangi: बजरंगी के विदेशी भक्त जिनकी हनुमान पर है अटूट आस्था, जानें कब और कैसे उन पर बरसी हनुमत कृपा
Grand News NATIONAL दिल्ली देश धर्म रोचक खबरें वायरल वीडियो July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?