Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अनुच्छेद 370 पर बुरी तरह घिरे दिग्विजय सिंह, सीएम ने कहा देशद्रोह की श्रेणी में दिग्गी की टिप्पणी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking Newsदेशभोपालमध्य प्रदेश

अनुच्छेद 370 पर बुरी तरह घिरे दिग्विजय सिंह, सीएम ने कहा देशद्रोह की श्रेणी में दिग्गी की टिप्पणी

Desk
Last updated: 2021/06/13 at 11:14 AM
Desk
Share
3 Min Read
अनुच्छेद 370 पर बुरी तरह घिरे दिग्विजय सिंह
अनुच्छेद 370 पर बुरी तरह घिरे दिग्विजय सिंह
SHARE
अनुच्छेद 370 पर बुरी तरह घिरे दिग्विजय सिंह
अनुच्छेद 370 पर बुरी तरह घिरे दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को रद्द करने पर उनकी टिप्पणी के लिए जमकर आलोचना की। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने दिग्विजय सिंह की गतिविधियों की एनआईए से जांच कराने की मांग की तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया। एक अन्य भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सिंह ने देश के साथ विश्वासघात किया है और उनकी टिप्पणी देशद्रोह की श्रेणी में आती है।

Contents
Latest News : अगर जाना हो मुंबई तो, फिलहाल बदल लें फैसला, देश के अन्य राज्यों की स्थिति पर भी डालें एक नजरLatest News : मलेरिया उन्मूलन के लिए बस्तर की सराहना, यूएनडीपी और नीति आयोग ने अभियान पर यह भी कहा

Latest News : अगर जाना हो मुंबई तो, फिलहाल बदल लें फैसला, देश के अन्य राज्यों की स्थिति पर भी डालें एक नजर

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर दिए गए बयान के मामले में केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कांग्रेस नेता की गतिविधियों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने की मांग की है। शर्मा ने इसमें लिखा है कि राज्यसभा सांसद कई जिम्मेदार पदों पर रह चुके हैं इसके बावजूद वो देशविरोधी ताकतों के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की क्लब हाउस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने जो कहा वह देश विरोधी षडयंत्र का हिस्सा है।”

- Advertisement -
Ad image

Latest News : मलेरिया उन्मूलन के लिए बस्तर की सराहना, यूएनडीपी और नीति आयोग ने अभियान पर यह भी कहा

शर्मा ने कहा कि इसके पहले मार्च 2019 में भारत की ओर से पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद उन्होंने सबूत भी मांगा था। मुंबई में हुए 26/11 हमले को लेकर उन्होंने शहीद हेमंत करकरे की शहादत को विवादित करने के लिए इसका ठीकरा आरएसएस पर फोड़ा था। बाटला हाउस के मामले में उन्होंने आतंकवादियों के घर जाकर अपनी सहानुभूति प्रगट की थी। वह हमेशा देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। आज की घटना देश की एकता-अखंडता के लिए खतरा है। ऐसे में एनआईए को दिग्विजय सिंह के पाकिस्तान संबंध की जांच करनी चाहिए।

- Advertisement -

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर में धारा 370 लगाकर पाप किया है। चौहान ने कहा, ”कश्मीर भारत का मुकुटमणि है, भारत का अभिन्न अंग है। यह कांग्रेस थी जिसने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाने का पाप किया। कांग्रेस अब फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है।” उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का रुख स्पष्ट करना चाहिए।

- Advertisement -
TAGGED: #देशद्रोह, अनुच्छेद 370, दिग्विजय सिंह, मुख्यमंत्री चौहान, सोनिया गाँधी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अगर जाना हो मुंबई तो, फिलहाल बदल लें फैसला LIVE NEWS : अगर जाना हो मुंबई तो, फिलहाल बदल लें फैसला, देश के अन्य राज्यों की स्थिति पर भी डालें एक नजर
Next Article मुख्यमंत्री बघेल आज प्रदेश के लिए बन ही गए "कका" मुख्यमंत्री बघेल आज प्रदेश के लिए बन ही गए “कका”, लोकवाणी में संबोधित किया मेरे “भतीजा-भतीजी”
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : राजिम में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
Grand News छत्तीसगढ़ राजिम June 21, 2025
CG Crime : छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर फिर बड़ी कार्रवाई, ठाणे से दो आरोपी गिरफ्तार!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 21, 2025
CG News : फर्जी हस्ताक्षर कर पुस्तैनी जमीन का बटवारानामा दस्तावेज तैयार कर पीएम आवास योजना से पैसा लेकर मकान एवं दुकान बना डाला
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 21, 2025
Technology : मोबाइल टेक्नोलॉजी सम्मेलन के पहले दिन प्रतियोगिता, लाइव ट्रेनिंग और एग्जीबिशन में दिखा युवा उत्साह, 2000 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
Grand News Technology छत्तीसगढ़ रायपुर June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?