Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आज पुष्य नक्षत्र महायोग, क्या करें और क्या नहीं, कैसे होगा लाभ, जरूर पढ़ें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsधर्म

आज पुष्य नक्षत्र महायोग, क्या करें और क्या नहीं, कैसे होगा लाभ, जरूर पढ़ें

Desk
Last updated: 2021/06/14 at 9:33 AM
Desk
Share
5 Min Read
SHARE
आज पुष्य नक्षत्र महायोग
आज पुष्य नक्षत्र महायोग

पुष्य को नक्षत्रों का राजा भी कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 27 नक्षत्र होते हैं जिनमें से पुष्य नक्षत्र 8वां नक्षत्र होता है। वेदों और पुराणों में सभी 27 नक्षत्रों में ‘पुष्य नक्षत्र’ को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। भगवान राम का जन्म भी इसी नक्षत्र में हुआ था। यह नक्षत्र सभी अरिष्टों का नाशक और सर्वदिग्गामी है। विवाह को छोड़कर अन्य कोई भी कार्य आरंभ करना हो तो पुष्य नक्षत्र और इनमें श्रेष्ठ मुहूर्तों को ध्यान में रखकर किया जा सकता है। इसके साथ ही खरीदारी, निवेश और बड़े व्यापारिक लेन-देन इस नक्षत्र में करना शुभ माना गया है। नारदपुराण के अनुसार इस नक्षत्र में जन्म लेने वाला व्यक्ति महान कर्म करने वाला, बलवान, कृपालु, धार्मिक, धनी, विविध कलाओं का ज्ञाता, दयालु और सत्यवादी होता है।

Contents
इस नक्षत्र से सर्वार्थसिद्धिगाय के थन है इसका प्रतीकक्या करना होता है शुभ

इस नक्षत्र से सर्वार्थसिद्धि

इस नक्षत्र में शुरू किए गए सभी कार्य पुष्टि दायक, सर्वार्थसिद्ध होते हैं व निश्चय ही फलीभूत होते हैं। आरंभ काल से ही इस नक्षत्र में किये गये सभी कर्म शुभफलदाई कहे गये हैं, किन्तु माँ पार्वती विवाह के समय इस नक्षत्र को शिव से मिले श्राप के परिणामस्वरुप पाणिग्रहण संस्कार के लिए वर्जित माना गया है। इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह शनि है। शनि के प्रभाव से इस नक्षत्र का स्वभाव स्थायी या लंबे समय तक रहता है। इसलिए पुष्य नक्षत्र में खरीदी हुई वस्तु शनि के प्रभाव के कारण स्थाई रूप से बनी रहती है।

- Advertisement -
Ad image

गाय के थन है इसका प्रतीक

ऋग्वेद में पुष्य को तिष्य अर्थात शुभ मांगलिक तारा कहते हैं। गाय को वैदिक काल से ही अति पूज्यनीय माना जाता है तथा गाय के दूध की तुलना वैदिक संस्कृति में अमृत के साथ की जाती थी। मान्यता के अनुसार गाय के थन को पुष्य नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह माना गया है तथा ये प्रतीक चिन्ह भी हमें पुष्य नक्षत्र के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ समझाता है। पुष्य नक्षत्र गाय के थन से निकले ताजे दूध जैसा पोषणकारी, लाभप्रद व देह और मन को प्रसन्नता देने वाला होता है। इसलिए ऋग्वेद में पुष्य नक्षत्र को मंगल कर्ता, वृद्धि कर्ता और सुख समृद्धि देने वाला भी कहा गया है।

क्या करना होता है शुभ

पुष्य नक्षत्र खरीदारी करने के लिए बहुत अच्छा माना गया है। पुष्य नक्षत्र में किए गए काम जल्दी ही सफल हो जाते हैं। पुष्य नक्षत्र में प्रॉपर्टी, वाहन जैसी चीजों की खरीदारी करना शुभ माना गया है इसके अलावा इस दिन मंदिर निर्माण, घर निर्माण आदि काम भी प्रारंभ करना शुभ हैं। पुष्य नक्षत्र में यदि आप किसी कंपनी के शेयर में निवेश करना चाहते हैं तो यह भी फायदेमंद हो सकता है। इस दिन सोना,चांदी, तांबा जैसी धातुओं की खरीदारी करने से सुख-समृद्धि और वैभव में वृद्धि होती है। वाहन, फर्नीचर, ज्वैलरी व अन्य घरेलू सामान की खरीदारी करना भी इस नक्षत्र में अति शुभ फलदायी होगा।

इस दिन परिवार के भरण-पोषण में सहायक चीजों की खरीदारी भी की जा सकती है। दुकानदारों के लिए यह दिन बहुत लाभदायक रहता है। मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र में बही-खाते खरीदने पर व्यापार में मुनाफा अधिक होता है और आपके ऊपर माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसी प्रकार इस नक्षत्र में दान करने पर अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है एवं धन संबंधी समस्याओं का निदान होता है।इस नक्षत्र में शिल्प, चित्रकला और पुस्तक खरीदना उत्तम माना जाता है। इस दिन से नए कार्यों की शुरुआत करें, जैसे ज्ञान या विद्या आरम्भ करना, कुछ नया सीखना, दुकान खोलना, लेखक हैं तो कुछ नया लिखना आदि।पुस्तकों का दान करना एवं विदेश यात्रा आरंभ करने के लिए भी यह दिन श्रेष्ठ होता है।

TAGGED: Gold, कुल 27 नक्षत्र, खरीदारी का शुभ मुहूर्त, नक्षत्रों का राजा, पुष्य नक्षत्र, भूमि भवन, वाहन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article HOROSCOPE : मिथुन राशि में आर्थिक लाभ के योग, सिंह राशि में सफलता, पढ़िये आज का राशिफल
Next Article चार में तीन सगे भाई हुए एकजुट, चौथे को जलाया जिंदा, विवाद की वजह कर देगी हैरान
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: भानुप्रतापपुर में ग्रामीणों का चक्का जाम: CMDC लौह खदान में मजदूर भर्ती की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 21, 2025
बिग ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
Grand News July 21, 2025
Big breaking-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने” के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Breaking News Grand News देश July 21, 2025
Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?