Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पति को बांधा, पत्नी की गला घोंट हत्या, सोने के जेवरात छोड़, केवल मोबाइल-लेपटाॅप लेकर भागे बदमाश, रहस्यमयी वारदात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking NewsMURDERक्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पति को बांधा, पत्नी की गला घोंट हत्या, सोने के जेवरात छोड़, केवल मोबाइल-लेपटाॅप लेकर भागे बदमाश, रहस्यमयी वारदात

Desk
Last updated: 2021/06/15 at 3:57 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE
पति को बांधा, पत्नी की गला घोंट हत्या, सोने के जेवरात छोड़
पति को बांधा, पत्नी की गला घोंट हत्या, सोने के जेवरात छोड़

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर से एक रहस्यमयी वारदात सामने आ रही है। ताजा परिस्थितियों में यह कहा जा रहा है कि जांजगीर में बदमाशों ने सोमवार देर रात कार सवार दंपति से लूट और मारपीट की। फिर नाइलोन की रस्सी से महिला का गला घोंट दिया। पति को भी बदमाश रस्सी से बांधकर भाग गए। कार सवार दंपति कोरबा से बिलासपुर लौट रहे थे। किसी तरह युवक ने अपने परिचित को कॉल कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों पतोरा पुलिस चैकी पहुंचे और मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस को युवक की कहानी पर संदेह है। ऐसे में अभी उससे पूछताछ की जा रही है।

Contents
महिला कार की सीट पर बैठी रहीसोने के गहनों को हाथ नहीं लगाया
- Advertisement -

पुलिस से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर निवासी देवेंद्र सोनी उर्फ दीपक (30) एक सीए के लिए काम करता है। वह रिकवरी के सिलिसले में अपनी पत्नी दीप्ति सोनी (28) के साथ कार में सोमवार को कोरबा गया था। वहां से दोनों शाम करीब 6 बजे लौट रहे थे। देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि रास्ते में पंतोरा चैकी के पास फॉरेस्ट बैरियर पर रात करीब 10.30 बजे टॉयलेट करने के लिए उसने गाड़ी रोक दी। वह टॉयलेट करने के लिए उतरा। इतनी देर में थोड़ी दूर आगे खड़ी कार से 4 बदमाश आए और मारपीट शुरू कर दी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

महिला कार की सीट पर बैठी रही

इस दौरान बदमाशों ने गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पत्नी दीप्ति आगे वाली सीट पर बैठी थी। बदमाशों ने उसके गले में नाइलोन की रस्सी बांधी और खींचकर सीट में पीछे की ओर बांध दी। जिसके चलते दम घुटने से उसकी मौत हो गई। वहीं देवेंद्र के भी बदमाशों ने हाथ-पैर बांध दिए और फिर वहां से भाग निकले। किसी तरह देवेंद्र ने मोबाइल पर कॉल कर बलोदा में रहने वाले गैस एजेंसी संचालक अपने एक परिचित को सूचना दी। इसके बाद पुलिस चैकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

- Advertisement -

सोने के गहनों को हाथ नहीं लगाया

बदमाश कार से मोबाइल, लैपटॉप और 45 हजार रुपए लूट कर ले गए हैं। खास बात यह है कि कार की पीछे की सीट में पड़े गहनों को उन्होंने हाथ भी नहीं लगाया। दंपति की 7 साल की एक बेटी भी है। देवेंद्र उसे घर में ही छोड़कर गया था। बताया जा रहा है कि पिछले तीन साल से दीप्ति का अपने मायके वालों से कोई संपर्क नहीं था। देवेंद्र ने उनसे बातचीत और आना-जाना पूरी तरह से बंद करा दिया था। दीप्ति के परिजनों ने भी देवेंद्र पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -
TAGGED: CG CRIME NEWS, Janjgir_champa, LOOT, murder
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article SUICIDE NEWS : ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा ये चंचल हवा… सुसाइड नोट में लिख लगा ली फांसी, सच जान पुलिस भी हैरान
Next Article Pearl V Puri Granted Bail: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में अरेस्ट हुए पर्ल वी पुरी को मिली ज़मानत, पढ़ें डिटेल्स
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?