Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : बिन कोई अपराध यह कैसी मिली सजा, किया किसी और का, भर रहे पुलिस वाले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking NewsCorona Casesछत्तीसगढ़बलौदाबाजार

CG NEWS : बिन कोई अपराध यह कैसी मिली सजा, किया किसी और का, भर रहे पुलिस वाले

Desk
Last updated: 2021/06/18 at 11:29 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE
किया किसी और का, भर रहे पुलिस वाले
किया किसी और का, भर रहे पुलिस वाले

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बदमाशों से महिला को बचाने की कोशिश पुलिसकर्मियों के लिए अनचाही सजा हो गई है। पहले थानेदार को बदमाशों ने पीट दिया। फिर उन्हें लूप लाइन में भेज दिया गया। बदमाश कोविड सेंटर से भागे तो 50 पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने में लगाए गए। इनमें से 4 पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें आइसोलेट किया गया है। बाकी का शुक्रवार को टेस्ट कराया जाएगा। हालांकि थानेदार की रिपोर्ट जरूर निगेटिव आई है।

Contents
दूसरे थाने के भी 20 पुलिसकर्मियों की लगाई गई थी ड्यूटी15 जवान 5 घंटे तक सीधे आरोपियों के संपर्क में रहे
- Advertisement -

दूसरे थाने के भी 20 पुलिसकर्मियों की लगाई गई थी ड्यूटी

दरअसल, भटगांव पुलिस ने थानेदार एचएल रात्रे को पीटने के मामले में 5 आरोपियों को पकड़ा था। जांच में आरोपी पॉजिटिव मिले तो उन्हें बिलाईगढ़ के कोविड सेंटर में भर्ती करा दिया गया। वहां से मंगलवार रात आरोपी फिर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने बुधवार सुबह घेराबंदी कर फिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को पकड़ने के लिए 50 जवान ड्यूटी पर लगाए गए थे। इनमें 30 भटगांव थाने का स्टाफ और 20 दूसरे थाने से थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

15 जवान 5 घंटे तक सीधे आरोपियों के संपर्क में रहे

इसके बाद आरोपियों को पकड़ने में लगे जवानों में 10 में कोरोना के लक्षण दिखने पर जांच की गई तो 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे देखते हुए बाकी जवानों का भी टेस्ट कराने का निर्देश दिया गया है। इन सभी का टेस्ट शुक्रवार को होगा। बताया जा रहा है कि इन जवानों में 15 तो 5 घंटे से अधिक समय तक आरोपियों के सीधे संपर्क में थे। आरोपी अभी कोविड सेंटर में ही हैं। हालत सुधरते ही उन्हें जेल दाखिल किए जाएंगे।

- Advertisement -
TAGGED: @CG POLICE, Baloda bajar, cg news, Corona positive, Policemen Positive
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मशहूर फुटबाॅलर रोनाल्डो का मत, सेहत के लिए बेहतर है काफी पीना, कोल्ड ड्रिंक बीमारियों का जड़
Next Article Covid-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए स्पेशल क्रेश कोर्स, आज लॉन्च करेंगे पीएम मोदी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?