Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हम दो, हमारे दो नीति का करना होगा पालन, तभी मिल पाएंगी अब सरकारी सुविधाएं, सीएम की दो टूक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALउत्तरप्रदेशसामाजिक

हम दो, हमारे दो नीति का करना होगा पालन, तभी मिल पाएंगी अब सरकारी सुविधाएं, सीएम की दो टूक

Desk
Last updated: 2021/06/20 at 1:25 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE
हम दो, हमारे दो नीति का करना होगा पालन, तभी मिल पाएंगी अब सरकारी सुविधाएं
हम दो, हमारे दो नीति का करना होगा पालन, तभी मिल पाएंगी अब सरकारी सुविधाएं

हम दो, हमारे दो। बच्चे दो ही अच्छे। ऐसी सोच रखने वालों के लिए उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में जिंदगी की राह आसान होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ अब उन्हीं लोगों को दिया जाएगा, जो दो बच्चों की नीति का पालन करेंगे। राज्य विधि आयोग ने उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून का मसौदा बनाना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने भी शनिवार को कहा कि राज्य सरकार कुछ विशेष सरकारी योजनाओं का लाभ देने में दो बच्चा नीति लागू करेगी। यह काम क्रमवार तरीके से किया जाएगा।

Contents
असम के मुख्यमंत्री ने कहाकई अहम कानूनों में बदलाव की रूपरेखा

असम के मुख्यमंत्री ने कहा

मीडिया से चर्चा करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण नीति को असम की सभी योजनाओं में तुरंत लागू नहीं किया जाएगा, क्योंकि कई योजनाएं केंद्र की मदद से चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा, कुछ योजनाओं में हम दो बच्चा नीति को लागू नहीं कर सकते। जैसे-स्कूलों और कालेजों में मुफ्त नामांकन या प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने में इसे लागू नहीं किया जा सकता। लेकिन, यदि राज्य सरकार की ओर से कोई आवास योजना लागू की जाती है तो उसमें दो बच्चा नीति को लागू किया जा सकता है। आगे चलकर धीरे-धीरे जनसंख्या नीति को राज्य सरकार की हर योजना में लागू किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

कई अहम कानूनों में बदलाव की रूपरेखा

उत्तर प्रदेश विधि आयोग फिलहाल राजस्थान व मध्य प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों में लागू कानूनों के साथ सामाजिक परिस्थितियों व अन्य बिंदुओं पर अध्ययन कर रहा है। जल्द वह अपना प्रतिवेदन तैयार कर राज्य सरकार को सौंपेगा। राज्य में बीते चार वर्षो के दौरान उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम व उत्तर प्रदेश लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम समेत कई नए कानून लागू किए गए हैं। कई अहम कानूनों में बदलाव की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। इसी कड़ी में विधि आयोग ने अब जनसंख्या नियंत्रण के बड़े मुद्दे पर अपना काम शुरू किया है। इसके तहत सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनके दो या दो से कम बच्चे हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEW : कोरोना राष्ट्रीय आपदा, मौत पर 4 लाख मुआवजा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल, पढ़िए पूरी खबर
Next Article CG NEWS : मुठभेड़ में दो नक्सली को मार गिराया, कंपनी नंबर 16 के सदस्य के रूप में हुई पहचान
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

India will become the world’s largest Muslim country: “भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश!” – PEW रिपोर्ट का बड़ा दावा, जानिए हिंदुओं की जनसंख्या कहां पहुंचेगी
Grand News आलेख दिल्ली देश July 14, 2025
Jannik Sinner ने Wimbledon 2025 खिताब जीतकर रचा इतिहास, AITA का प्रतिनिधित्व कर रहे छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा और उपाध्यक्ष सुशील बालानी बने साक्षी 
Grand News July 14, 2025
CG : विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हमले के दौरान कार चालक यशवंत गायकवाड़ की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी
CG : विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हमले के दौरान कार चालक यशवंत गायकवाड़ की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी
छत्तीसगढ़ रायपुर July 14, 2025
CG CRIME : करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, सेना के जवान को भी बनाया निशाना 
CG CRIME : करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, सेना के जवान को भी बनाया निशाना 
कोंडागांव क्राइम छत्तीसगढ़ July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?