Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राजधानी में जबरिया धर्म परिवर्तन का भंडाफोड़, अब तक 1000 लोग हुए शिकार, पढ़िए पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONALउत्तरप्रदेशक्राइम

राजधानी में जबरिया धर्म परिवर्तन का भंडाफोड़, अब तक 1000 लोग हुए शिकार, पढ़िए पूरी खबर

Desk
Last updated: 2021/06/21 at 1:32 PM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE
राजधानी में जबरिया धर्म परिवर्तन का भंडाफोड़
राजधानी में जबरिया धर्म परिवर्तन का भंडाफोड़

जबरन धर्म परिवर्तन मामले में यूपी एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने जबरन धर्मांतरण कराने रैकेट का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम उमर गौतम और जहांगीर आलम हैं। आरोप है कि इन लोगों ने अब तक 1000 लोगों का धर्मांतरण कराया है। इन्होंने मूक बधिर, महिलाएं और बच्चों को निशाना बनाकर धर्म परिवर्तन कराया। इस मामले में एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारी दी।

राजधानी में जबरिया धर्म परिवर्तन का भंडाफोड़
राजधानी में जबरिया धर्म परिवर्तन का भंडाफोड़

लखनऊ। एडीजी ने बताया कि पहले विपुल विजयवर्गीय और कासिफ की गिरफ्तारी हुई थी जिनसे पूछताछ में सूचना मिली कि एक बड़ा गैंग है जो प्रलोभन देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराता है। पूछताछ में उमर गौतम का नाम आया, जो बाटला हाउस जामिया नगर का रहने वाला है। इन्होंने भी अपना धर्म परिवर्तन किया है।

Contents
1000 का धर्म परिवर्तन, विदेश से फंडिंगनोएडा, कानपुर, मथुरा वगैरह में फैला था रैकेटसंस्था चलाकर करते थे धर्म परिवर्तनबच्चे ने वीडियो कॉल के जरिए परिजनों को दी सूचना

1000 का धर्म परिवर्तन, विदेश से फंडिंग

इन्हें तीसरी बार पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार किया गया। इनके और एक साथी मुफ्ती काजी जहांगीर आलम की गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में सामने आया लगभग 1000 लोगों की लिस्ट है जिनको प्रलोभन और पैसे देकर धर्मांतरण किया गया। एडीजी ने कहा कि इन्हें विदेशों से फंडिंग मिलती थी। देश के सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

नोएडा, कानपुर, मथुरा वगैरह में फैला था रैकेट

एडीजी ने बताया कि लखनऊ में एटीएस ने एक मुकदमा दर्ज किया था। उस आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक संस्था और अन्य लोगों के नामजद नाम किया गया है। इनके निशाने पर मूकबधिर बच्चे और महिलाओं का भी धर्म परिवर्तन कराकर दूसरे धर्म के लोगों से शादी कराई गई। इन्होंने नोएडा, कानपुर, मथुरा, वाराणसी वगैरह जिलों के लोगों को निशाना बनाया।

- Advertisement -

संस्था चलाकर करते थे धर्म परिवर्तन

एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर के अनुसार, श्उमर गौतम खुद हिंदू से मुस्लिम में परिवर्तित हुआ जिसने यूपी के अन्य जनपदों के गैर मुस्लिम मूकबधिर, महिलाओं और बच्चों का सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन किया। उमर और उसके सहयोगी जामियानगर से एक संस्था चलाते हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य गैर मुस्लिमों का धर्म परिवर्तन कराना है। इस कार्य के लिए बैंक खातों और अन्य माध्यमों से भारी पैसे उपलब्ध कराए जाते हैं।श्

- Advertisement -

बच्चे ने वीडियो कॉल के जरिए परिजनों को दी सूचना

बच्चे के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पहले उन्होंने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी जिसे बाद में 364 में परिवर्तित किया गया था। यह भी बताया कि उनका बेटा मूक बधिर है। धर्म परिवर्तन कराकर साउथ के किसी राज्य में ले जाया गया है। इसके बारे में उनके मूकबधिर बच्चे ने वीडियो कॉल से बताया। इसी तरह गुड़गाव का भी एक केस सामने आया। जिन बच्चों ने धर्म परिवर्तन किया वो इतने डरे हुए हैं कि आगे आकर कुछ बता नहीं पा रहे हैं

TAGGED: #uttarpradesh, CRIME NEWS, LUCKNOW, एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर प्रशांत कुमार, लखनऊ न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article WWE रेसलर द ग्रेट खली की मां का निधन, लंबे समय से थी बीमार
Next Article VACCINATION NEWS : आज से 18+ वालों को केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त वैक्सीन, बिना रजिस्ट्रेशन भी लगवा सकते हैं टीका, जानें सबकुछ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG ACCIDENT : मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स को हाइवा ने कुचला, देखें खौफनाक वीडियो 
CG ACCIDENT : मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स को हाइवा ने कुचला, देखें खौफनाक वीडियो 
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ दुर्ग June 17, 2025
Highest FD Rates : 1 साल की एफडी में कौन सा बैंक दे रहा है ज्यादा ब्याज ? चेक करें पूरी लिस्ट
अर्थव्यवस्था देश June 17, 2025
Laboratory Attendant Recruitment Exam 2025 : प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 
Laboratory Attendant Recruitment Exam 2025 : प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून
छत्तीसगढ़ June 17, 2025
CG VIDEO : शाला-उत्सव के पहले दिन नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, कौन बचाएगा आने वाली पीढ़ी को?
छत्तीसगढ़ सरगुजा June 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?